300रु लेकर घर से भागे थे यश, सुपरस्टार होने के बाद भी जीते हैं सादा जीवन, पिता आज भी हैं बस ड्राइवर

Must Read

हिमेश ठाकुर
हिमेश ठाकुर
My Profession is a god for me. I Love to Write entertainment news.

केजीएफ़ 2 ने बॉक्स ऑफिस पर वाकई कमाल कर दिया है। इस फिल्म ने महज 4 दिनों के अंदर ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म देखने भी व्भारी संख्या में लोग जा रहे हैं। हिन्दी वर्जन में भी फिल्म खूब बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में यश के किरदार ने भी सभी को अपना दीवाना बना लिया है।

वहीं यश का लुक भी काफी हैंडसम लग रहा है। लड़कियां भी यश के लुक्स की दीवानी हो गई हैं। लेकिन आपको बता दें कि यश के लिए ये मुकाम हासिल करना आसान नहीं था। हीरो बनने के लिए यश 300 रूपये लेकर घर से भाग गए थे। वहीं आज सुपरस्टार होने के बाद भी यश सादा जीवन ही जीते हैं। आज भी उनके पिता बस ड्राइवर के तौर पर काम करते हैं।

कर्नाटक के छोटे से गाँव में जन्में यश को हमेशा से ही एक्टिंग का बेहद शौक था। यश हमेशा अपने पिता से कहते थे कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ही काम करना है। यश के पिता भिब बस ड्राइवर के तौर पर कमा करते थे और आज भी करते हैं। यश का कभी भी पढ़ाई में मन नहीं लगा और हीरों बनने के लिए वे 300 रूपये लेकर घर से भाग गए थे। घर से भागकर यश बेंगलुरु आए थे।

हालांकि यहाँ भी यश को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ऐसे में यश ने छोटे मोटे काम करना शुरू किया और बीच बीच में ऑडिशन भी देते रहे। ऐसे में उन्हें टीवी शो में काम मिला और उन्हें पहचान भी मिलने लगी। इसके बाद यश ने मोग्गिनी मनसु में राधिका पंडित के साथ काम किया जो आज उनकी रियल लाइफ पत्नी भी बन चुकी हैं।

इसके बाद धीरे धीरे यश ने कई फिल्मों में काम किया और अपनी पहचान बना ली। वहीं इसके बाद यश को सबसे ज्यादा पहचान केजीएफ़ से ही मिली थी। आज वे साउथ के सुपरस्टार बन चुके हैं। वहीं निर्देशक एसएस राजामौली ने ही इस बात के बारे में बताया था कि आज भी यश के पिता बस ड्राइवर के तौर पर काम करते हैं। निर्देशक ने कहा कि यश से ज्यादा यश के पिता उनके लिए बड़े स्टार हैं। आज यश भी सोशल मीडिया सेन्सेशन बन चुके हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े