टॉलीवुड ने जीता देश की नंबर 1 फिल्म इंडस्ट्री का खिताब, बॉलीवुड को भी छोड़ दिया पीछे

Must Read

हिमेश ठाकुर
हिमेश ठाकुर
My Profession is a god for me. I Love to Write entertainment news.

इस समय साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुतबा साफ तौर पर नज़र आ रहा है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी टॉलीवुड ने वाकई बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। इसका सिलसिला अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा से ही शुरू हो चुका है। इसी फिल्म के बाद से तेलुगू सिनेमा एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दे रही है। वहीं अब टॉलीवुड के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि टॉलीवुड ने देश की नंबर 1 फिल्म इंडस्ट्री के होने का खिताब हासिल कर लिया है।

इतना ही नहीं इस रैंकिंग में बॉलीवुड भी पीछे छूट गया है। बताया जा रहा है कि इस बार टॉलीवुड ने जमकर और सबसे ज्यादा कमाई की जिसके बाद ही उसे रैंक 1 दी गई है। ये वाकई टॉलीवुड के लिए काफी बड़ी खबर है। हालांकि बॉलीवुड को इससे बड़ा झटका लग सकता है क्यूंकि बॉलीवुड को सिर्फ टॉलीवुड ने ही नहीं बल्कि कॉलीवुड ने भी पीछे छोड़ दिया है।

हम जानते हैं कि पिछले साल ही अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज़ होते ही गर्दा मचा दिया था। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज़ किया गया हर भाषा में फिल्म को खूब पसंद किया गया। आज भी इस फिल्म का खुमार दर्शकों के सिर से उतरा नहीं है। वहीं इसके बाद भी कई तेलुगू फिल्में आई जिन्हें हिन्दी भाषा में भी रिलीज़ किया गया। दर्शक इन्हें भी खूब प्यार दे रहे हैं।

फिल्म आरआरआर और केजीएफ़ 2 ने भी बॉक्स ऑफिस ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्मों को खूब दर्शकों का प्यार मिल्म रहा है। ऐसे में अब टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री भी देश की नंबर 1 फिल्म इंडस्ट्री बन गई है। बताया जा रहा है कि इस बार टॉलीवुड ने 1300 करोड़ की कमाई की है। वहीं दूसरे स्थान पर कॉलीवुड रहा है। इस साल कॉलीवुडने भी कई बेहतरीन फिल्मों को दिया है।

बॉलीवुड की बात करें तो इस बार बॉलीवुड तीसरे पायदान पर है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड ने 700 करोड़ की कमाई की है। वहीं बॉलीवुड ने भी कई अच्छी फिल्में दी हैं। लेकिन फिल्में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। हाल ही में बॉलीवुड में फिल्म 83 भी रिलीज़ हुई जो ज्यादा कमाई नहीं कर सकी। फिल्म जर्सी का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा है। लेकिन टॉलीवुड की फिल्में गर्दा मचा रही हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

इस फ्लैट की कीमत है इतनी कि आसानी से खरीदा जा सकता है शानदार बंगला

बॉलीवुड के दबंग और दर्शकों के भाईजान यानी सलमान खान अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े