बॉलीवुड की वो अभिनेत्रियाँ जो बाप-बेटे दोनों की प्रेमिका बनी, आज तक दर्शकों को याद है ये जोड़ियाँ

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: हम जानते हैं बॉलीवुड में ऐसी कई अदाकार हुई जिन्होंने अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया था आज भी इन किरदारों को कोई नहीं भूल पाया है। लेकिन वहीं कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियाँ हुई जिन्होंने बाप बेटे दोनों के साथ प्रेमिका का किरदार निभाया था। आज हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में ही बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन खास जोड़ियों के बारे में।

 

डिम्पल कपाड़िया

डिम्पल कपाड़िया बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। इस अभिनेत्री ने बाप बेटे दोनों के साथ फिल्म में प्रेमिका का किरदार निभाया था। पहले डिम्पल सनी देओल के साथ फिल्म दुश्मन देवता में नज़र आई तो वहीं धर्मेन्द्र के साथ भी उन्होंने बंटवारा फिल्म में काम किया।

हेमा मालिनी

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। हेमा मालिनी ने फिल्म सपनों के सौदागर में राज कपूर के साथ काम किया था। वहीं इसके बाद हेमा फिल्म हाथ की सफाई में राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर के साथ प्रेमिका के किरदार में नज़र आई थी।

जयाप्रदा

जयाप्रदा ने भी फिल्मों में काम कर खूब नाम कमाया है। उन्हें भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। उन्होंने भी कई अभिनेताओं के साथ काम किया। कई फिल्मों में जयाप्रदा सनी देओल के साथ और सनी देओल के पिता धर्मेन्द्र के साथ प्रेमिका के किरदार में नज़र आ चुकी हैं।

अमृता सिंह

सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह भी किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। अमृता ने भी अपने फिल्मी करियर में कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। अमृता ने फिल्म बेताब में सनी देओल की प्रेमिका का किरदार निभाया था तो वहीं इसके बाद उन्होंने सनी के पिता धर्मेन्द्र के साथ भी उनकी प्रेमिका का किरदार निभाया था। इन जोड़ियों को भी खूब पसंद किया गया था।

श्री देवी

देवी बेशक आज इस दुनिया में हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी एक्टिंग को आज भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। श्रीदेवी ने फिल्म नाकाबंदी में धर्मेन्द्र के साथ उनकी प्रेमिका का किरदार निभाया था। वहीं इसके बाद फिल्म राम अवतार में श्रीदेवी सनी देओल के साथ नज़र आई थी।

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड में धक धक गर्ल के नाम से जाना जाता है। माधुरी ने फिल्म दयावान में विनोद खन्ना के साथ काम किया था। वहीं इसके बाद माधुरी विनोद के बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म मोहब्बतें में नज़र आई थी।

- Advertisement -spot_img

Latest News

IPL से पहले अशनीर ग्रोवर ने लॉन्च किया क्रिकेट ऐप, खत्म होगा MPL और ड्रीम 11 का दबदबा

जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस बार आईपीएल 31 मार्च...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े