इस बार सलमान नहीं देने वाले हैं ईद की पार्टी, बहन अर्पिता के घर मनाया जाएगा ईद का जश्न

Must Read

राजकुमार मित्तल
राजकुमार मित्तलhttps://heraldhindi.com/
I am The Best Employee of City Mail Publications and I am Also a Co Founder of this website Herald Hindi because I Advice company to start a separate Section For entertainment news

आज पूरे देश दुनिया में ईद अल फ़ितर मनाया जा रहा है। सभी एक दूसरे को ईद की बधाई भी दे रहे हैं। जब भी ईद आती है तो सबकी निगाहे सलमान खान से जुड़ी खबरों पर भी टिक जाती हैं। दरअसल सलमान हर बारीद के मौके पर एक खास पार्टी का भी आयोजन करते हैं। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गज भी शामिल होते हैं। लेकिन इस बार इस पार्टी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस बार सलमान अपने घर पर ईद की पार्टी नहीं देने वाले हैं।

ये खबर सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि इस बार पार्टी सलमान के घर नहीं बल्कि उनकी बहन अर्पिता और बहनोई आयुष शर्मका के घर पर आयोजित की जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस पार्टी के लिए कई दिग्गजों को भी आमंत्रण दे दिया है। खान परिवार भी इस बार ईद पार्टी के लिए अर्पिता आयुष के घर ही जाने वाला है।

सलमान खान ईद का जश्न हमेशा से ही धूमधाम से मनाते हैं। इसके लिए वे अपने घर गैलक्सि में भी ईद पार्टी का आयोजन करते है जिसमें बॉलीवुड के नामचीन लोग शामिल भी होते हैं। लेकिन इस बार इस पार्टी से जुड़ी खबर आ रही है कि ये पार्टी इस बार सलमान के घर नहीं बल्कि उनके बहन जीजा अर्पिता और आयुष के घर पर ही आयोजित होने वाली है। इस पार्टी के लिए अब तैयारी भी कर ली गई है।

हाल ही में अर्पिता और आयुष ने खार में अपना नया घर भी खरीदा था। कहा जा रहा है कि इस नये घर में ही दोनों ईद की पार्टी देने वाले हैं। खान परिवार भी इसी घर में जाश्म मनाने के लिए जाने वाला है। यहाँ भी बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। वहीं अर्पिता और आयुष की तरफ से भी कई खास गेस्ट इस पार्टी में शामिल होने वाले हैं।

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान की फिल्म टाइगर 3 जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। वहीं सलमान फिल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर भी सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ नज़र आने वाले हैं। इसके अलावा भी सलमान के पास कई प्रोजेक्ट हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

अजय देवगन की भोला के गाने ने मचाया बवाल, गाना सुनकर खड़े हुए दर्शकों के रोंगटे

अजय देवगन की फिल्म भोला लंबे समय से चर्चाओं में है। इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शकों को...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े