इंसान और जानवरों का रिश्ता वाकई बेहद अनोखा है। कई बार इंसान जानवरों को बेवजह तंग करते हुए नज़र आते हैं तो कभी इंसान और जानवरों के आपस का प्यार हर किसी का दिल जीत लेते हैं। लेकिन ये बात बिल्कुल सच है कि जानवरों को यदि थोड़ा प्यार दिया जाए तो वे इंसान को अपना बना लेते हैं। हाल ही में एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स ने वाकई हर किसी का दिल जीत लिया है।
इस वीडियो में शख्स कुत्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाता हुआ नज़र आ रहा है। शख्स ने अपने जन्मदिन की खुशियाँ कुत्तों के साथ साझा की हैं। ये वीडियो वाकई हर किसी को भावुक भी कर देगा। शख्स और कुत्तों के प्यार ने सभी की आँखों को नम कर दिया है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।
शख्स ने कुत्तों के साथ साझा की खुशियाँ
आमतौर पर हर कोई अपने जन्मदिन की खुशियों को अपने दोस्तों और अपने परिवार के साथ मनाता है। कई लोग तो अपने जन्मदिन पर बड़ी पार्टियों का भी आयोजन करते हैं। लेकिन हाल ही मरीन वायरल एक वीडियो ने सभी को भावुक कर दिया है। इस वीडियो में शख्स ने जिस तरह से अपना जन्मदिन मनाया है वो हर किसी की आँखों को नम कर सकता है।
दरअसल हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स दो कुत्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाता हौ नज़र आ रहा है। शख्स कुत्तों के साथ सीढ़ियों पर बैठा हुआ है। कुत्तों ने भी जन्मदिन वाली टोपी पहनी हुई है। इसके बाद शख्स केक निकालता है और उस पर मोमबत्ती लगाकर उसे काटना शुरू करता है। इसके बाद शख्स कुत्तों को प्लेट में केक खाने के लिए भी देता है।
The best ‘Birthday Party.’❤️ pic.twitter.com/OCANWRfCB9
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) January 10, 2022
सोशल मीडिया पर यूजर्स हुए भावुक
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आईएएस अफसर अवनीश शरण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि “सबसे बेहतरीन जन्मदिन पार्टी” वीडियो को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं।
वहीं वीडियो को 7 हज़ार से भी ज्यादा यूजर्स ने पसंद किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “अब कोई इसको कुछ भी कहे मगर दोस्ती का कोई रंग रूप नहीं होता”