गुरुग्राम : बता दें कि दिल्ली एनसीआर में यातायात की सुविधा को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं इसके लिए दिल्ली एनसीआर में कई निर्माण कार्य भी चल रहे हैं। जगह जगह सड़क और फ्लाईओवर भी बनाए जा रहे हैं। वहीं अब जल्द ही दिल्ली के पास बने अतुल कटारिया चौक के फ्लाईओवर को भी शुरू कर दिया जाएगा। इस फ्लाईओवर का काम काफी समय से चल रहा है। ऐसे में अब जल्द ही इस फ्लाईओवर का काम पूरा होने वाला है।
बता दें कि इस फ्लाईओवर का काम अब अंतिम चरण में पहुँच गया है और माना जा रहा है कि अगले महीने से ही इस रूट पर सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा। आम जनता को भी इससे काफी लाभ मिलने वाला है। हालांकि निर्माण कार्य के कारण फिलहाल इस रूट को डायवर्ट किया हुआ है। आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से।
जल्द पूरा होने वाला है नए फ्लाईओवर का काम
बता दें कि दिल्ली एनसीआर में गुरुग्राम के पास ही अतुल कटारिया चौक पर एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इस फ्लाईओवर का उद्देश्य भी यात्रियों के लिए बेहतर यातायात की सुविधा को मुहैया कराने का है। वहीं अब इस फ्लाईओवर का निर्माण भी आखिरी पड़ाव पर है। बता दें कि इस चौक को सबसे व्यस्त बताया जाता है। यहाँ रोजाना भारी मात्रा में लोगों का आना जाना रहता है।
लेकिन अब फ्लाईओवर बनने से यात्रियों को भी काफी आसानी हो जाएगी। बता दें कि इस फ्लाईओवर को बनाने में भी करीब 81 करोड़ का खर्च आने वाला है। हालांकि फिलहाल इस रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। इसका कारण फ्लाईओवर का निर्माण कार्य ही बताया जा रहा है। इस फ्लाईओवर को चार लेन का बनाया जा रहा है। ऐसे में फ्लाईओवर से बहुत ही कम समय में यात्री अपने गंतव्य पर पहुँच सकेंगे।
अगले महीने शुरू हो सकता है ये फ्लाईओवर जीएमडीए के अधिकारियों ने भी इस फ्लाईओवर को लेकर कहा है कि अगले महीने यानि जून के मध्य से इस फ्लाईओवर को आम जनता के लिए खोला जा सकता है। उनके मुताबिक चौक पर बिजली, पानी और सीवर लाइन बीच में आ रही हैं जिन पर काम किया जा रहा है और इसलिए इस काम में देरी भी हो रही है। बता दें कि इसी चौक से रैपिड रेल का ट्रैक भी बनाया जाने वाला है। अब जल्द ही यात्री भी इस फ्लाईओवर के शुरू होने के इंतज़ार कर रहे हैं।