New Delhi: आज बॉलीवुड में सलमान खान अपनी अलग ही पहचान रखते हैं। आज कई अभिनेत्री उनके साथ काम करने का सपना देखती हैं। वहीं सलमान की हर फिल्म सुपरहिट ही जाती है। लेकिन बॉलीवुड में एक अभिनेत्री ऐसी भी हैं जिसने सलमान के साथ काम करने का ऑफर ठुकरा दिया था। ये वाकई काफी बड़ा फैसला किया। ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ही हैं।
श्रद्धा को महज 16 साल की उम्र में ही सलमान के साथ फिल्म में काम करने का मौका मिला था। वहीं खास बाते ये भी थी कि इस फिल्म में वे और सलमान लीड रोल में नज़र आने वाले थे लेकिन श्रद्धा ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। इसके पीछे की बड़ी वजह भी श्रद्धा ने खुद ही बताई थी। आइए जानते हैं
इस कारण लिया ये बड़ा फैसला
दरअसल ये उस वक्त की बात है जब श्रद्धा कपूर 16 साल की थी। इस वक्त वे स्कूल में पढ़ाई कर रही थी और कॉलेज जाने की तैयारी में थी। लेकिन तभी उन्हें एक फिल्म का ऑफर मिला। इस फिल्म में श्रद्धा को सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिल रहा था। दोनों को ही लीड रोल दिया गया था।
लेकिन श्रद्धा ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था। इस बारे में बात करते हुए श्रद्धा ने बताया था कि ये उस समय की बात है जब उनके स्कूल खत्म होने वाले थे। ऐसे में श्रद्धा भी फिल्मी दुनिया में ही जाना चाहती थी लेकिन उस वक्त उन्होंने पढ़ाई को महत्व दिया और पढ़ाई के लिए इस फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया। हालांकि श्रद्धा ने ये भी कहा कि उनके लिए ये फैसला काफी बड़ा था क्यूंकि इस फिल्म में उन्हें सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला था।
इस फिल्म से बॉलीवुड में मचाया तहलका
इसके बाद श्रद्धा ने अपनी पहचान फिल्म आशिक़ी से बनाई थी। फिल्म में वे आदित्य रॉय कपूर के साथ नज़र आई थी। इस फिल्म ने श्रद्धा को घर घर मेंब पहचान दिलाई। इसके बाद श्रद्धा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। श्रद्धा ने अब तक बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के साथ भी फिल्में की हैं। बताया जा रहा है कि श्रद्धा जल्द ही रणबीर कपूर और लव रंजन की फिल्म में नज़र आ सकती हैं।