हरियाणा और यूपी का सफर हो जाएगा आसान, शुरू हुई प्रदेश के कई शहरों के लिए बस सेवा

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

नई दिल्ली : बता दें कि हाल ही में उत्तरप्रदेश सड़क परिवहन निगम की ओर से बड़ी खुशखबरी दी गई है। अब उत्तरप्रदेश के कई जिलों से हरियाणा का सफर आसान हो जाएगा। इसके लिए उत्तरप्रदेश परिवहन निगम द्वारा हरियाणा के लिए बस सेवाओं को शुरू किया गया है। अब करनाल तक के लिए इन बस सेवाओं को शुरू किया गया है। ऐसे में अब किसानों और छात्रों को भी इससे काफी लाभ होने वाला है।

बताया जा रहा है कि इस सेवा को किसानों और छात्रों की मांग पर ही शुरू किया गया है। ये बस सेवाएँ गंगोह से करनाल तक के लिए शुरू की गईं हैं जिससे सहारनपुर और शामली के लोगों को भी काफी फायदा मिलने वाला है। बस का समय भी बता दिया गया है। हालांकि इस बीच भिवानी बस सेवा को बंद भी किया गया है। आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से।

किसानों और छात्रों की मांग पर शुरू हुई बस सेवा

बता दें कि अब किसानों और छात्रों की मांग पर उत्तरप्रदेश परिवहन निगम द्वारा ही गंगोह से करनाल तक के लिए बस सेवाओं को शुरू किया गया है। यहाँ अब रोडवेज बस सेवाओं को शुरू कर दिया गया है। इस फैसले से अब किसानों को भी ज्यादा लाभ मिलने वाला है। सहारनपुर और शामली के लोगों को भी इससे काफी फायदा मिलने वाला है। सहारनपुर डिपो के एआरएम जगदीश सिंह ने बताया है कि काफी दिनों से इस रूट पर बस सेवा की मांग की जा रही थी।

ऐसे में अब इस मांग को पूरा करते हुए ही इस सेवा को शुरू कर दिया गया है। ये बस गंगोह से दूधला, चौसाना, बिडौली केरटू होते हुए ही करनाल पहुँचने वाली है। वहीं वापसी में ये बस इसी मार्ग से सहारनपुर तक जाएगी। ऐसे में अब करनाल से सहारनपुर तक भी सीधी बस सेवा मिलने वाली है। छात्रों के साथ साथ किसानों को भी इस रूट पर बस सेवा का लाभ मिलने वाला है।

जानिए इस बस सेवा का समय

बताया जा रहा है कि गंगोह से करनाल तक ये बस सुबह 7 बजे से चलेगी। वहीं वापसी में ये बस सहारनपुर तक जाएगी और सहारनपुर से शाम में गंगोह वापस जाएगी और सुबह का रूटीन फॉलो करेगी। बता दें कि सहारनपुर परिवहन निगम द्वारा सहारनपुर से भिवानी तक बस सेवाओं को बंद भी कर दिया गया है। लोड फैक्टर कम होने के कारण ही इस बस सेवा को बंद किया गया है। वहीं यहाँ यात्री काफी कम मिल रहे थे इसलिए इस बस सेवा को अब बंद कर दिया गया है। लेकिन करनाल तक बस सुविधा मिलने से काफी लोगों को आसानी हो जाएगी।

- Advertisement -spot_img

Latest News

इस फ्लैट की कीमत है इतनी कि आसानी से खरीदा जा सकता है शानदार बंगला

बॉलीवुड के दबंग और दर्शकों के भाईजान यानी सलमान खान अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े