फिल्म दुनिया में आए दिन नये चहरे आते ही रहते हैं। इनमें स्से कोई अपनी पहचान बना लेता है तो कोई रातों रात फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो जाता है। आज भी इंडस्ट्री में कुछ चहरे ऐसे हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों से दर्शको के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई लेकिन अब वे फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं। परंतु आज भी दर्शक उन्हें भूल नहीं पाए हैं।
इन्हीं चहरों में से एक हैं अभिनेत्री आसीन। आसीन बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं और एक समय पर दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया था। आज आसीन बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर बना चुकी हैं लेकिन दर्शक आज भी उन्हें भूल नहीं पाए हैं। वहीं आसीन के फैंस भी इस बात को जानना चाहते हैं कि अब आसीन कहाँ हैं और क्या कर रही हैं? वहीं हर किसी के मन में ये भी सवाल आ रहा है कि क्या आसीन फिल्मों में वापसी करेंगी या नहीं।
हम जानते हैं कि आमिर खान बॉलीवुड के सुपरहिट अभिनेता है। कई सुपरहिट फिल्मों में भी आमिर नज़र आ चुके हैं। वहीं 2008 में एक फिल्म आई थी जिसका नाम गजनी था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म में आमिर के स्टाइल को भी दर्शको ने खूब फॉलो किया। इसी फिल्म में आमिर के साथ अभिनेत्री आसीन भी नज़र आई थी। दोनों की जोड़ी ने वाकई तहलका मचा दिया था।
इस फिल्म ने ही आसीन को रातों रात स्टार बना दिया था। हर किसी ने आसीन को इसी फिल्म से जानना शुरू किया था। इसके बाद आसीन कई बड़ी फिल्मों में नज़र आई। आसीन ने सलमान, शाहरुख और अक्षय जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ भी काम किया है। लेकिन पिछले कुछ समय से आसीन फिल्मी दुनिया से दूर हो चुकी हैं। कुछ समय से आसीन किसी भी प्रोजेक्ट में नज़र नहीं आई हैं।
ऐसे में हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। तो बता दें कि आसीन ने 2016 में माइक्रोमैक्स के को फाउंडर के साथ शादी की थी। इसके बाद से ही आसीन ने बॉलीवुड से दूरी बना ली। शादी के बाद आसीन अपने परिवार के साथ ही समय बिता रही हैं। वहीं उनके पति का भी करोड़ों का बिज़नस है जिसमें आसीन उनका हाथ बटा रही हैं। फिलहाल वे हरियाणा के गुरुग्राम में परिवार के साथ रहती हैं। उनके एक बच्चा भी है।