वो क्रिकेटर जिन्होंने करीब से देखी थी अपनी मौत, गांगुली के सिर पर तो तान दी गई थी बंदूक

Must Read

डी पांडेय
डी पांडेयhttp://Heraldhindi.com
I keep my eyes wide open and observe everything minute. I strive for development and I live for Content Writting.

हम जानते हैं कि भारत और अन्य कई देशों में भी क्रिकेटर्स को काफी तवज्जो दी जाती है। क्रिकेट के मैदान में यही क्रिकेटर अपने अपने देशों का नामा भी रोशन करते हैं। लेकिन असल में इन लोगों की जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव आते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बेहद करीब से अपने मौत को देखा था। आइए जानते हैं

 

सौरव गांगुली

सौरव गांगुली भारत के जाने मनी क्रिकेटर हैं। इंग्लैंड के क्रिकेटर इयान बॉथम ने ही इस बारे में बताया था कि सौरव की जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आ गया था जब उनके बचने की उम्मीद ही नहीं थी। जानकारी के अनुसार सौरव के सामने इंग्लैंड के कुछ युवा बदतमीजी कर रहे थे ऐसे में सौरव की उनसे बहस हो गई। तब सौरव ने उनमें से एक को धक्का दे दिया तो एक लड़के ने उन पर बंदूक तान दी। हालांकि इस बीच ही एक दोस्त ने इस स्थिति को संभालने के लिए बीच बचाव कराना शुरू कर दिया था। इसके बाढी गांगुली की जान बची थी।

निकोलस पूरन

वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर निकोलस का भी एक बार एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद निकोलस की हालत काफी बिगड़ गई थी। माना जा रहा था कि अब वे नहीं बच पाएंगे लेकिन जैसे तैसे निकोलस की जान बचा ली गई। अब वे आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए नज़र आ रहे हैं। जेसी राइडर न्यूजीलैंड के जेसी राइडर भी इन्हीं क्रिकेटरों में से एक हैं। एक फाइट में उन्हें काफी चोट आई थी और वे कोमा में चले गए। हालांकि उनकी करियर खत्म हो गया था लेकिन मशक्कत के बाद ही जेसी की जान बच पाई थी।

दिनेश चांदीमल

दिनेश भी श्रीलंकाई क्रिकेटर हैं। जब दिनेश छोटे थे तो उनके गाँव में सुनामी आ गई थी। ऐसे में दिनेश बहुत ही मुश्किल से मौत को मात देकर वहाँ से भाग गए थे उन्होंने ने भी मौत को काफी करीब से देखा था। वसीम अकरम वसीम पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर हैं। उन्हें उनकी गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। एक बार वसीम की गाड़ी को किसी ने टक्कर मारी ऐसे में वसीम गाड़ी से बाहर आए तो शख्स ने ओपन फायरिंग शुरू कर दी थी। ऐसे में वसीम की जान भी बाल बाल बची थी।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े