जूनियर बच्चन की फिल्म दसवीं को लेकर पॉज़िटिव नहीं है माहौल, कुमार विश्वास की हो रही चर्चा

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

बीते गुरुवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म को नेट्फ़्लिक्स के साथ साथ जियो सिनेमा पर भी दिखाया जा रहा है। ऐसे में अब दर्शकों की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी। बता दें कि कुछ समय पहले ही फिल्म का ट्रेलर सामने आया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया लेकिन अब फिल्म पर भी दर्शक अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दर्शकों को अभिषेक का काम बेहद पसंद आ रहा है।

कई यूजर्स ने फिल्म को शानदार बताया है तो कई यूजर्स अभिषेक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद फिल्म को ब्लॉकबस्टर जैसे रिव्यू नहीं मिल रहे हैं। हालांकि कई यूजर्स का कहना है कि इस फिल्म में एक मिनट के लिए भी बोरियत नहीं है। लोगों को अभिषेक का हरियाणवी अवतार भी पसंद आ रहा है।

लेकिन कई यूजर्स इस फिल्म में कुछ दृश्यों को फालतू का बता रहे हैं। इन प्रतिक्रियाओं के आधार पर फिल्म को ब्लॉकबस्टर न कहकर ठीक ठाक कहा जा सकता है। वहीं इस फिल्म के कारण ही कुमार विश्वास भी चर्चों में आ गए हैं। इस फिल्म को कुमार विश्वास ने ही लिखा है ऐसे में दर्शकों को उनकी कहानी भी काफी पसंद आ रही है। हरियाणवी भाषा के संवाद भी चर्चा में हैं। लेकिन माना जा रहा है कि कुछ यूजर्स कुमार विश्वास के कारण ही इस फिल्म की आलोचना भी कर रहे हैं।

वहीं मीडिया क्रिटिक्स की बात करें तो फिल्म को वहाँ से भी ज्यादा अच्छी रेटिंग्स नहीं मिल पाई हैं। इंडिया टुडे ने अभिषेक के काम की तारीफ की लेकिन उन्हें स्टोरी से कुछ शिकायतें थी ऐसे में फिल्मकों इंडिया टुडे ने 5 में से 2 पॉइंट ही दिए हैं। वहीं कोईमोई द्वारा भी फिल्म को सिर्फ ढाई पॉइंट ही दिए गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा भी फिल्म को ढाई पॉइंट ही मिले हैं।

आईएमडीबी पर भी फिल्म को लेकर खास प्रतिक्रिया नहीं आई है। यहाँ भी फ़िल्म का प्रदर्शन निराशाजनक ही माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि ओटीटी पर रिलीज़ होने वाली फिल्मों में अब तक सबसे खराब इंगेजमेंट दसवीं को ही मिल रहा है। हालांकि माना जा रहा है कि अभी फिल्म को रिलीज़ हुए एक दिन ही हुए हैं ऐसे में फिल्म की रेटिंग सुधरने की बात भी कही जा रही है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

यह अभिनेता निभा चुका है खूंखार विलेन का किरदार, टॉप 5 फिल्मों से बटोरी सुर्खियां

फिल्म जगत में कई सितारे हैं जिन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर दर्शकों का दिल जीता है। इन्हीं सितारों...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े