KGF 2 के तूफान में नहीं ठहर पाई सुपरस्टार विजय की बीस्ट, अब बीस्ट के शो बंद कर दिखाई जा रही KGF

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

केजीएफ़ 2 इस समय खूब चर्चाओं में है। फ़िल्म में यश के किरदार ने वाकई खलबली मचा दी है। इस फिल्म के तूफान ने कई फिल्मों को किनारे कर दिया है। यश को सिर्फ दक्षिण भारत में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में प्यार दिया जा रहा है। फिल्म के शो भी हाउसफुल हो चुके हैं। लोग फिल्म को लाइन में खड़े रहकर देखने को भी तैयार हो गए है।

इस फिल्म ने बॉलीवुड के साथ साथ साउथ इंडस्ट्री के भी कई सुपरस्टार को सन्न कर दिया है। जिसमें थलापति विजय का नाम भी शामिल है। विजय को चेन्नई का सुपरस्टार माना जाता है। उनकी फिल्म बीस्ट भी हाल ही में रिलीज़ हुई है लेकिन ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही है। ऐसे में ये वाकई काफी हैरान करने वाली है। हर किसी के सर बस यश जा जादू चढ़कर ही बोल रहा है।

बता दें कि केजीएफ़ 2 का तूफान ऐसा आया है कि अब कई फिल्मों की रिलीज़िंग डेट वापस ले ली गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। कई फिल्मों को इस फिल्म ने पछाड़ कर रख दिया है। यश को हर जगह से प्यार मिल रहा है। हैरानी वाली बात तो ये है कि यश की फिल्म के आगे चेन्नई क सुपरस्टार विजय भी नहीं टिक पाए। उनकी फिल्म बीस्ट भी केजीएफ़ के तूफान में किनारे हो गई है।

बता दें कि 5 दिनों में भी बीस्ट 50 करोड़ की कमाई पर नहीं जा सकी है। फिल्म में विजय रॉ एजेंट के किरदार में नज़र आ रहे हैं। लेकिन दर्शकों के मन ये फिल्म नहीं भा सकी। ऐसे में अब दर्शक भी इस फिल्म की आलोचना कर रहे हैं। इतना ही नहीं अब तो दर्शकों ने भी बीस्ट के शो हटाकर केजीएफ़2 और आरआरआर के शो चलाने की मांग की है।

थियेटर भी अब ऐसा ही कर रहे हैं। बीस्ट के शोज़ को हटाकर अब दर्शकों को आरआरआर और केजीएफ़ 2 दिखाई जा रही है। अब बीस्ट के मेकर्स भी इस फिल्म को ओटीटी पर जल्द ही रिलीज़ करने वाले हैं। इस फैसले से काफी दर्शक भी हैरान हो गए हैं। केजीएफ़ 2 ने 3 दिनों में ही हिन्दी वर्जन में 140 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। माना जा रहा है कि रविवार के बाद ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़े को पार कर लेगी।

- Advertisement -spot_img

Latest News

बेहद शानदार और दमदार है साउथ की ये 10 फिल्में, बताई जाती हैं ऑल टाइम बेस्ट

साउथ फिल्म जगत में भी अब तक कई फिल्मों को बनाया जा चुका है लेकिन अक्सर ऐसी कई फिल्में...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े