विदेश में रहकर प्रियंका ने लगाया खूबसूरती का देसी तड़का, सलवार सूट में देख ठहर गया यूजर्स का दिल

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं। आज प्रियंका को सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी खूब पसंद किया जाता है। आज भी दर्शक उनकी खूबसूरती पर जान छिड़कते हैं। वहीं खास बात तो ये है कि बेशक आज प्रियंका विदेश में रह रही हैं लेकिन अपने देसी स्टाइल को अब तक वे भूली नहीं हैं। आज भी उन्हें कई बार देसी लुक में देखा जा चुका है।

अब हाल ही में एक बार फिर से प्रियंका ने अपनी देसी लुक से अपने फैन्स का दिल जीत लिया है। हर कोई उनके इस स्टाइल को पसंद कर रहा है। सलवार सूट में तो प्रियंका ने वाकई हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है। प्रियंका की ये खास तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी न किसी कारण से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती ही रहती हैं। उनके फैन्स भी उनकी तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। प्रियंका ने अपनी एक्टिंग से सिर्फ हिन्दी सिनेमा में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी झंडे गाड़ दिए हैं। लेकिन खास बात ये है कि आज बेशक प्रियंका विदेश में रहती हैं लेकिन अपने देश के कल्चर को आज भी वे भूली नहीं हैं। हाल ही में उनकी ऐसी ही कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इन तस्वीरों में प्रियंका ने पीले रंग के सलवार सूट में नज़र आ रही हैं। वहीं प्रियंका ने ब्लू गॉगल और नॉर्मल चप्पल पहनकर अपने लुक को पूरा किया है। इस लुक में प्रियंका काफी स्टनिंग लग रही हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है कि “जब सूरज अभी अभी निकला हो” वहीं अब इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया है।

बता दें कि इन तस्वीरों पर अब यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि “तेरा पीला दुपट्टा मल मल का” वहीं 3 महीने पहले ही प्रियंका और निक के घर एक बेटी का भी जन्म हुआ है। प्रियंका सरोगेसी से माँ बनी हैं। वहीं अब तक उनकी बेटी की झलक देखने को भी नहीं मिली है जिसका फैन्स भी बेसब्रीसे इंतज़ार कर रहे हैं। बात करें वर्कफ्रंट की तो प्रियंका जल्द ही कई हिन्दी और इंग्लिश फिल्मों में नज़र आने वाली हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

IPL से पहले अशनीर ग्रोवर ने लॉन्च किया क्रिकेट ऐप, खत्म होगा MPL और ड्रीम 11 का दबदबा

जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस बार आईपीएल 31 मार्च...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े