सोनाक्षी सिन्हा ने सीक्रेट तरीके से कर ली है सगाई, जानिए कौन है शत्रुघ्न की लाड़ली का मंगेतर

Must Read

राजकुमार मित्तल
राजकुमार मित्तलhttps://heraldhindi.com/
I am The Best Employee of City Mail Publications and I am Also a Co Founder of this website Herald Hindi because I Advice company to start a separate Section For entertainment news

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं और आए दिन कई वजहों से चर्चा का कारण बन ही जाती हैं। वहीं उनकी खूबसूरती को लेकर भी दुनिया दीवानी है। हालांकि अब तक अभिनेत्री ने शादी नहीं रचाई है लेकिन सलमान की तरह ही सोनाक्षी अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। वहीं अब एक बार फिर से सोनाक्षी अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं। हाल ही में सोनाक्षी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जो हैरान कर देने वाली हैं।

बताया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें वे किसी आदमी के साथ खड़ी नज़र आ रही हैं। इस इस दौरान सोनाक्षी अपनी रिंग फिंगर को दिखाती नज़र आ रही हैं। ऐसे में यूजर्स का मानना है कि सोनाक्षी सगाई कर चुकी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

इस समय बॉलीवुड में भी शादी का अलग ही माहौल चल रहा है। हाल ही में रणबीर और आलिया भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं अब खबर सोनाक्षी सिन्हा से जुड़ी आ रही है। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी अब जल्द ही शादी करने वाली हैं और उन्होंने सीक्रेट तरीके से सगाई भी रचा ली है। हालांकि अभी तक सोनाक्षी की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है लेकिन सोनाक्षी ने अपनी तस्वीरों से अपने फैंस को हिंट भी दे दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

दरअसल हाल ही में सोनाक्षी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें सोनाक्षी एक आदमी का हाथ पकड़े नज़र आ रही हैं। वहीं इस दौरान सोनाक्षी अपनी रिंग को भी दिखा रही हैं जो हीरे की है। वहीं सोनाक्षी ने उस हाथ में रिंग को पहना है जिसमें सगाई की अंगूठी पहनी जाती है। ऐसे में माना जा रहा है कि सोनाक्षी ने सगाई कर ली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

वहीं सोनाक्षी ने भी तस्वीरें साझा करते हुए कहा है कि वे इस बात को बताने के लिए ज्यादा इंतज़ार नहीं कर सकती हैं। ऐसे में फैंस भी कयास लगा रहे हैं कि सोनाक्षी ने ज़ाहिर इकबाल से ही सगाई की है। दोनों के लव अफेयर के चर्चे भी काफी समय से सुर्खियों में हैं। अब माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है कोई नहीं जानता।

- Advertisement -spot_img

Latest News

बेहद शानदार और दमदार है साउथ की ये 10 फिल्में, बताई जाती हैं ऑल टाइम बेस्ट

साउथ फिल्म जगत में भी अब तक कई फिल्मों को बनाया जा चुका है लेकिन अक्सर ऐसी कई फिल्में...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े