शाहरुख खान आए दिन किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। हर कोई शाहरुख के अलग अंदाज़ और उनके स्टाइल को खूब पसंद करता है। वहीं शाहरुख के बेटे आर्यन खान और सुहाना खान भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहते हैं। बेशक दोनों ने ही अब एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा है लेकिन दोनों ही किसी स्टार से कम नहीं हैं।
अब हाल ही में एक बार फिर से आर्यन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। कई यूजर्स का कहना है कि अब शाहरुख ने आर्यन को उनकी जेब खर्च के लिए पैसा देना बंद कर दिया है। लेकिन आर्यन ने इस बीच कुछ ऐसा किया है जिससे वे काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं और हर कोई उनकी तारीफ भी कर रहा है। उनकी ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
आर्यन खान सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहते हैं। आर्यन बेहद हैंडसम भी हैं और लड़कियां भी उनके लुक की दीवानी हैं। आर्यन के फैंस भी उनके बारे में जानना काफी पसंद करते हैं। हालांकि कुछ समय पहले आर्यन ड्रग्स केस में फंस गए थे जिस पर काफी बवाल भी हुआ था। लेकिन अब अपनी दरियादिली को लेकर आर्यन वापस से चर्चाओं में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख अब आर्यन को खर्चा करने के लिए पैसे नहीं देते हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आर्यन खान एक वेन्यू से बाहर निकलते हुए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने लाल हुडी पहनी हुई है। ऐसे में जब आर्यन अपनी गाड़ी की ओर बढ़ते हैं तो वहाँ एक भिखारी आ जाती है जो आर्यन से कुछ देने के लिए कहती है। पहले तो आर्यन चलते हैं और उनका कुछ देने का मन नहीं होता है।
वहीं अगले ही पल उनका मन बदल जाता है और वे अपनी जेब में कुछ न कुछ ढूंढने लगते हैं। ऐसे में ये वीडियो देख यूजर्स के चहरे पर भी मुस्कान आ गई है। कई यूजर्स मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद शाहरुख ने आर्यन को खर्चा देना बंद कर दिया है इसलिए वे जेब तलाश रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।