बॉलीवुड के किंग खान सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी कारण से सुर्ख़ियो में रहते हैं। हर कोई उन्हें खूब पसंद करता है। वहीं ये बात भी किसी से छिपी नहीं है कि शाहरुख आज भी एक आलिशान जिंदगी जीते हैं और उनके पास किसी भी चीजों की कमी नहीं है। उनके पास करोड़ों की संपत्ति भी है। लेकिन इसके बावजूद भी उनके साथ कई दिक्कतें हैं।
बताया जाता है कि शाहरुख खान में कुछ बुरी आदतें भी हैं जिनके बारे में वे खुद ही खुलासा कर चुके हैं। अब हाल ही में उनका एक इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि शाहरुख को सिगरेट पीने की काफी बुरी लत है। वहीं वे पूरे दिन में ब्लैक कॉफी भी काफी ज्यादा पीते हैं। आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से।
शाहरुख खान करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। उनकी हर फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार भी मिलता है। उनके अलग अंदाज़ और चार्मिंग लुक की दुनिया दीवानी है। लेकिन इस बार शाहरुख अपनी गंदी आदतों के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। शाहरुख ने अपनी बुरी आदतों के बारे में खुद बताया है। उनके इस बयान की चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर की जा रही है।
दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान बता चुके हैं कि उन्हें सिगरेट पीने की काफी बुरी लत है। एक दिन में शाहरुख 100 सिगरेट पी जाते हैं। वहीं शाहरुख ने बताया था कि वे एक दिन में 30 ब्लैक कॉफी भी पी लेते हैं। शाहरुख को खाने पीने का भी काफी शौक है। बताया जाता है कि शाहरुख के पिता का रेस्टोरेंट था और उनकी माँ भी हैदराबादी खाना बनाया करती थी। इसलिए शाहरुख को खाने पीने का काफी शौक था।
सूत्रों के हवाले से ये भी खबर सामने आई है कि शाहरुख को इन आदतों के कारण पूरी पूरी रात नींद भी नहीं आती है। ऐसे में उनकी जिंदगी में भी कई मुश्किलें हैं। वहीं शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म पठान में नज़र आ रहे हैं। वहीं डंकी के लिए भी शाहरुख को ही कास्ट किया गया है। उनकी ये फिल्में अब जल्द ही रिलीज़ होने वाली हैं जिनका इंतज़ार दर्शक भी कर रहे हैं।