शहनाज़ गिल आज पूरे देश में अपनी अलग ही पहचान रखती हैं। दर्शक उनके बबली अंदाज़ और क्यूटनेस को काफी पसंद करते हैं। वहीं शहनाज़ के साथ हमेशा से ही सिद्धार्थ शुक्ला का नाम भी जुड़ता ही रहा है। दोनों का एक दूसरे के लिए प्यार किसी से छिपा भी नहीं है। लेकिन अब सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज़ खुद को संभालने की पोरी कोशिश कर रही हैं जिसके लिए शहनाज़ ने काम करना भी शुरू कर दिया है।
वहीं सोशल मीडिया पर भी शहनाज़ आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चाओं में आ ही जाती हैं। जैसे की शहनाज़ इस बार भी चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में शहनाज़ की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वे मगन होकर डांस करती हुई नज़र आ रही हैं। उनकी इस वीडियो को दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं।
शहनाज़ गिल अब वापस से इंडस्ट्री में एक्टिव हो गई हैं और जल्द ही वे कई प्रोजेक्ट्स में भी नज़र आने वाली हैं। वहीं हाल ही में शहनाज़ ब्रह्माकुमारी केंद्र भी पहुंची थी। इस दौरान शहनाज़ ने काफी कुछ बातचीत की। वहीं अब शहनाज़ का एक वीडियो उनके फैंस के दिल को सुकून दे रहा है। दरअसल सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज़ काफी टूट गई थी। लेकिन अब शहनाज़ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का प्रयास कर रही हैं।
View this post on Instagram
हाल ही में एक वीडियो में शहनाज़ मगन होकर डांस करती नज़र आ रही हैं। इस दौरान शहनाज़ ने लाल सूट पहना हुआ है और खुले बाल व झुमकों में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। ऐसे में हर कोई उनके इस अंदाज़ को पसंद भी कर रहा है। यूजर्स भी इस वीडियो पर अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि “साफ दर्द छलक रहा है”
बता दें कि हाल ही में शहनाज़ को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। दरअसल वे सलमान की ईद पार्टी में पहुंची थी जहां वे सलमान के साथ काफी अजीब बिहेव कर रही थी। वहीं इस दौरान शहनाज़ ने कई बार सलमान को किस भी किया जो उनके फैंस को पसंद नहीं आया। माना जा रहा है कि शहनाज़ सलमान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।