एक होटल के कमरे मे रंगे हाथों पकड़े गए थे संजय और सुष्मिता, पत्नी ने विदेश पहुँचकर किया था हंगामा

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

संजय दत्त बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। फिल्मों के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ में भी संजय ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। 1981 में ही संजय ने अपने करियर को शुरू किया था। वहीं उनकी लुक्स भी ऐसी हैं कि उन पर भी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों का दिल आ गया था। बताया जाता है कि संजय ने अपनी जिंदगी में एक नहीं दो नहीं बल्कि 308 गर्लफ्रेंड को डेट किया है।

संजय का नाम एश्वर्या और माधुरी जैसी दिग्गज अदाकाराओं के साथ भी जोड़ा गया था। वहीं संजय का सुष्मिता के साथ भी अफेयर रह चुका है। दोनों के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। माना जाता है कि इस रिश्ते के कारण ही संजय के अपनी पत्नी के साथ तनाव होने लगे थे। वहीं एक बार तो संजय और सुष्मिता को होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ा गया था। आइए जानते हैं दोनों से जुड़ा ये किस्सा।

हम जानते हैं कि सुष्मिता भी बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं। अपनी खूबसूरती और एक्टिंग स्किल्स से सुष्मिता ने खूब नाम कमाया है। मिस यूनिवर्स बनने के बाद ही सुष्मिता ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। वहीं इसके बाद सुष्मिता ने अपना इंडस्ट्री में खूब नाम बनाया। एक स्टेज शो के दौरान ही संजय ने सुष्मिता को देखा था पहली ही नज़र में संजय सुष्मिता के दीवाने हो गए थे

हालांकि उस समय संजय दूसरी शादी कर चुके थे लेकिन वे खुद को सुष्मिता के प्यार में पड़ने से नहीं रोक सके। बताया जाता है कि संजय और सुष्मिता दोनों विदेशों में मिलते थे। ऐसे में एक बार संजय सुष्मिता से मिलने विदेश गए। लेकिन संजय की पत्नी रिया भी उनके पीछे पीछे गई। ऐसे में रिया ने दोनों को होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ा था। हालांकि इसके लिए संजय ने माफी मांगी लेकिन दोनों के रिश्ते में दरार आ चुकी थी।

बता दें कि संजय ने पहली शादी 1987 में रिचा शर्मा से की थी। लेकिन 1996 में रिचा का निधन हो गया। इसके बाद ही संजय ने रिया पिल्लै से शादी की थी लेकिन इस शादी में भी संजय ने तलाक ले लिया था। वहीं इसके बाद संजय ने मान्यता से शादी रचाई है और अब दोनों हंसी खुशी अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। परिवार की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

अजय देवगन की भोला के गाने ने मचाया बवाल, गाना सुनकर खड़े हुए दर्शकों के रोंगटे

अजय देवगन की फिल्म भोला लंबे समय से चर्चाओं में है। इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शकों को...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े