पानीपत : हम जानते हैं कि कभी कभी वन्य जीव रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं जिससे आम लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं अब हाल ही में सोशल मीडिया पर भी एक ऐसी ही वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है जो वाकई दिल देहला देने वाली है। ये वीडियो और खबर हरियाणा के पानीपत के बेहरामपुर गाँव की बताई जा रही है।
दरअसल इस गाँव में एक तेंदुआ घुस आया था जिसके बाद बचाव दल ने तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन तेंदुए ने तीन पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया। इसकी एक वीडियो भी सामने आई जो वाकई हैरान करने वाली है। ऐसे में अब हर कोई पुलिस के साहस की तारीफ भी कर रहा है। हमले का सामना करने वालो में एक एसएचओ भी शामिल हैं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से।
Tough day at work for people from police and forest dept.. A couple of them suffered injuries..Salute to their bravery and courage..In the end, everyone is safe..Including the leopard.. pic.twitter.com/wbP9UqBOsF
— Shashank Kumar Sawan (@shashanksawan) May 8, 2022
तेंदुए ने पुलिस वालों पर किया हमला
सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियोज़ वायरल होती हैं। कई वीडियोज़ को देख मन खुश हो जाता है तो वहीं कई वीडियोज़ को देख वाकई हैरानी भी होती है। हाल ही में एक ऐसी ही खबर और वीडियो वायरल हो रही है जिससे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इस खबर में जिस तरह से पुलिस वालों आर वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को शांत किया है वे वाकई काबिल ए तारीफ है। ये खबर हरियाणा के पानीपत की है।
दरअसल पानीपत के गाँव बेहरामपुर में एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया जिसके बाद लोगों ने तुरंत बचाव दल को भी बुलाया। बचाव दल भी मौके पर पहुंचा और तेंदुए को शांत करना चाहा लेकिन तेंदुए ने उन्हीं पर हमला करना शुरू कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुए ने एक के बाद एक तीन लोगों पर हमला किया है जिसमें से एक एसएचओ भी हैं। लेकिन इसके बाद भी सभी ने हिम्मत दिखाई और तेंदुए को शांत कर उसे पकड़ लिया। अब उनके साहस की हर तरफ तारीफ हो रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो बता दें कि अब तेंदुए समेत हर कोई ठीक है। पानीपत के पुलिस अधीक्षक शशांक सावन ने भी पुलिस की बहादुरी और साहस का ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। उन्होंने बताया है कि कर्मियों को चोटे भी आई हैं लेकिन अब सब ठीक हैं। वहीं अब इस वीडियो को भी हर कोई पसंद कर रहा है। इससे पहले भी असम से ऐसी ही एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें भी एक शख्स तेंदुए की तस्वीर ले रहा होता है लेकिन तभी तेंदुआ उस पर हमला कर देता है।