रेखा और विनोद मेहरा ने कोलकाता में कर ली थी शादी, लेकिन सास ने उठाया था ये ठोस कदम

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: बॉलीवुड की दुनिया चर्चों से भरी हुई है। कई स्टार्स पर्दे के साथ साथ अपने निजी जीवन के कारण भी सुर्खियां बटोरते हैं। वहीं जब बात रेखा की हो तो उनकी जिंदगी आज भी किसी अनसुलझी गुत्थी के जैसी ही है। यूं तो रेखा और अमिताभ के रिश्ते के बारे में हर कोई जानता है लेकिन वहीं रेखा का विनोद मेहरा से भी काफी गहरा संबंध रहा है।

खबरों के मुताबिक माना जाता है कि रेखा ने विनोद मेहरा से गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी। लेकिन ये शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई थी। इतना ही नहीं जब रेखा शादी के बाद ससुराल गई थी तो उनकी सास ने भी इसके खिलाफ ठोस कदम उठाया था। आइए जानते हैं रेखा की जिंदगी से जुड़ा ये किस्सा

कोलकाता में रचाई थी शादी

दरअसल रेखा और विनोद मेहरा ने 1973 में आई फिल्म घर में एक साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद से ही दोनों के रिश्ते के बारे में बहुत कुछ कहा जाने लगा था। माना जाता था कि इस फिल्म के बाद से ही दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। खबरों के मुताबिक दोनों ने अपने प्यार को जानता से भी कभी नहीं छिपाया।

वहीं दोनों सेट पर भी हमेशा साथ ही दिखाई देते थे। ऐसे में दोनों ने फिल्म हवस में भी एक साथ काम किया था जिसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। ऐसे में माना जाता है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से कोलकाता में शादी कर ली थी। 1973 में ही दोनों की शादी की खबरें सामने आई थी। लेकिन ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी।

विनोद मेहरा के घर पर हुआ था ड्रामा

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनोद मेहरा की माँ रेखा को बहू के रूप में पसंद नहीं करती थी और वे इस शादी से राज़ी भी नहीं थी। ऐसे में विनोद की माँ ने रेखा को घर में ही नहीं घुसने दिया था। इतना ही नहीं माना तो ये भी जाता है कि विनोद की माँ ने उन्हें चप्पल से भी मारा था।

इसके बाद उन्होंने माँ और पत्नी में से एक को चुनने का विकल्प विनोद को दिया। ऐसे में विनोद ने अपनी माँ को चुना था। इसके बाद ये रिश्ता यहीं खत्म हो गया। लेकिन दोनों ने बाद तक दोस्ती के रिश्ते को अच्छे से निभाया था।

- Advertisement -spot_img

Latest News

इस फ्लैट की कीमत है इतनी कि आसानी से खरीदा जा सकता है शानदार बंगला

बॉलीवुड के दबंग और दर्शकों के भाईजान यानी सलमान खान अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े