रातो रात स्टार बने कच्चा बादाम फेम कोलकत्ता के भुवन बड्याकर का कार सीखते हुए एक्सीडेंट हो गया। उन्होंने हाल में ही सैकेंड हैंड कार खरीदी थी। भीड़ वाले इलाके में हुए एक्सीडेंट के बाद उनको इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उनकी हालत अब बेहतर बताई जा रही है।
रातों रात इंटरनेट स्टार बन गए थे भुवन
पश्चिम बंगाल में गाना गाकर मूंगफली बेचने वाले भुवन रातों रात इंटरनेट स्टार बन गए है। उनके गाने पर बड़े बड़े अभिनेता रील बना रहे है। हाल में ही भुवन अभिनेता नील भट्टाचार्य के साथ इस गाने पर डांस करते हुए नजर आए थे। नील भट्टाचार्य ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी अपनी इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में दूसरी अभिनेत्री भी नजर आ रही है।
पश्चिम बंगाल की गलियों में मूंगफली बेचते थे भुवन
भुवन कुछ समय पहले तक पश्चिम बंगाल की गलियों में मूंगफली बेचने का काम करते थे। उन्होंने ग्राहकों को रिझाने के लिए कच्चा बादाम गाना तैयार किया था। वह इस गाने से ही ग्राहकों को रिझाकर बुलाते थे। ग्राहकों को भुवन का गाना काफी पसंद आता था, लेकिन भुवन को भी अंदाजा नहीं था कि उनका यह गीत एक दिन उनकी जिंदगी बदल देगी।
इंस्टाग्राम पर कच्चा बादाम गाने के एक हजार से अधिक वीडियो
भुवन के कच्चा बादाम गाने के पंसद किए जाने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर इस गाने के एक हजार से अधिक वीडियो है। इस गाने पर देश में ही नहीं विदेश भी में भी सेलेब्रेटी रील बना रहे है। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर की छोटी बेटियों ने भी कच्चा बादाम पर रील तैयार किए थे।
टूटे फूटे सामान के बदले बेचते थे मूंगफली
भुवन के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह अपने घर का गुजारा चलाने के लिए टूटे फूटे सामान के बदले मूंगफली बेचते थे। भुवन बताते है कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए गाना बनाया। उन्होंने यह गाना महशूर बाउल लोकगीत की धुन पर बनाया। यह धुन भी लोगों के दिमाग में चढ़ गई। भुवन के परिवार में दो बेटे एक बेटी और उनकी पत्नी मिलाकर कुल पांच सदस्य है। इस गाने के बाद भुवन की आर्थिक स्थिति भी काफी बेहतर हो गई है।