सरेआम मोनी रॉय पर डोरे डालते नजर आए रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पर खुद साझा किया मजेदार वीडियो

Must Read

राजकुमार मित्तल
राजकुमार मित्तलhttps://heraldhindi.com/
I am The Best Employee of City Mail Publications and I am Also a Co Founder of this website Herald Hindi because I Advice company to start a separate Section For entertainment news

रणवीर सिंह बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं और हर कोई उन्हें खूब पसंद करता है। रणवीर का अलग अंदाज़ भी हर किसी का दिल जीत लेता है। कई फिल्मों में रणवीर काम कर चुके हैं और दर्शकों के दिलों में भी अपनी खास जगह बना चुके हैं। वहीं अब एक बार फिर से रणवीर चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल उनकी फिल्म जयेशभाई जोरदार जल्द ही रिलीज़ होने वाली है।

इस फिल्म के प्रोमोशन के लिए रणवीर भी दिन रात मेहनत कर रहे हैं। कई बड़े शोज़ में भी रणवीर पहुँच रहे हैं। वहीं अब हाल ही में रणवीर की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वे मोनी रॉय को लाइन मारते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को रणवीर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।

बता दें कि रणवीर की फिल्म जयेशभाई जोरदार 13 मई को रिलीज़ होने वाली है। कई जगहों पर जाकर रणवीर ने इस फिल्म का प्रोमोशन करना भी शुरू कर दिया है। वहीं अब हाल ही में रणवीर सिंह DID लिटिल मास्टर्स के मंच पर पहुंचे थे। इस शो को रेमो, मोनी रॉय और सोनाली बेंद्रे जज कर रहे हैं। रणवीर ने भी सभी जजों के साथ मंच पर खूब मस्ती थी।

इस दौरान रणवीर काफी अलग तरह के रंग बिरंगे कपड़ों में भी नज़र आए। उनका ये अलग अंदाज़ भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं इस दौरान रणवीर ने मोनी रॉय पर भी डोरे डाले जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रणवीर मोनी से कहते नज़र आ रहे हैं कि “मोनी जी देश में हीट वेव चल रही है, कुछ तो रहम करो” मोनी रॉय भी इस दौरान बेहद ही खूबसूरत नज़र आ रही हैं।

रणवीर का अलग अंदाज़ सभी के मन को भा गया है। वहीं बताया जा रहा है कि इस फिल्म की स्टोरी भी बेहद खास होने होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर जयेशभाई का किरदार निभाते नज़र आएंगे और शालिनी पांडे रणवीर सिंह यानि जयेशभाई की पत्नी का किरदारा निभाने वाली हैं। फिल्म में शादी के बाद जयेशभाई की जिंदगी बदल जाती है। वहीं इसके बाद वे अपने बच्चे के लिए भी प्रोटेक्टिव हो जाते हैं और बोमन ईरानी यानि अपने पिता के खिलाफ ही चले जाते हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े