रणवीर सिंह बनना चाहते हैं पिता, सोच लिए हैं बच्चों के नाम, लेकिन दीपिका पादुकोण नहीं दे सकती ये खुशखबरी

Must Read

हिमेश ठाकुर
हिमेश ठाकुर
My Profession is a god for me. I Love to Write entertainment news.

रणवीर सिंह बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं और उनके अंदाज़ का हर कोई दीवाना है। वहीं रणवीर और दीपिका की जोड़ी को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। हालांकि दोनों ही अपने अपने कामों में माहिर हैं और अपनी फिल्मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन भी करते हैं। वहीं अब दोनों के फैंस भी उनके बेबी का इंतज़ार कर रहे हैं। दोनों के फैंस भी उन्हें पिता बनते हुए देखना चाहते हैं।

हाल ही में रणवीर ने भी पिता बनने की इच्छा को जाहीर किया है वहीं बताया जा रहा है कि रणवीर ने तो अपने बच्चों के नाम भी सोच लिए हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि फिलहाल दीपिका के कारण रणवीर की ये इच्छा पूरी नहीं हो सकती है। बच्चे के बारे में रणवीर भी कई बार बात कर चुके हैं। आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से।

हम जानते हैं कि रणवीर और दीपिका को जोड़ी को दर्शक सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ में भी काफी पसंद करते हैं। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे जिसके बाद ही दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। शादी हुए भी अब कई साल हो गए हैं लेकिन अभी तक दोनों ने कोई खुशखबरी नहीं दी है। ऐसे में इसका कारण भी सामने आया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

बता दें कि हाल ही में रणवीर से पूछा गया था कि उन्हें लड़की चाहिए या लड़का तब रणवीर ने कहा था कि ये भगवान का प्रसाद होता है और वो जो उन्हें देंगे रणवीर को मंजूर होगा। बताया जा रहा है कि रणवीर भी पिता बनने के लिए व्याकुल हुए जा रहे हैं। उन्होंने अपने बच्चों के नाम भी सोच लिए हैं। लेकिन दीपिका के कारण उनकी ये इच्छा पूरी नहीं हो सकती है।

दरअसल इस समय दीपिका और रणवीर दोनों ही अपने काम में काफी व्यस्त हैं और ऐसे में वे अभी एक बच्चे की ज़िम्मेदारी के लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए दीपिका अभी करियरपर ही ध्यान देना चाहती हैं। दोनों कई प्रोजेक्ट्स में नज़र आने वाले हैं। हाल ही में रणवीर की फिल्म जयेशभाई जोरदार रिलीज़ होने वाली है। वहीं दीपिका शाहरुख की फिल्म पठान में भी नज़र आने वाली हैं। दोनों अपनी फिल्मों को लेकर इस समय काफी सुर्खियों में हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

बेहद शानदार और दमदार है साउथ की ये 10 फिल्में, बताई जाती हैं ऑल टाइम बेस्ट

साउथ फिल्म जगत में भी अब तक कई फिल्मों को बनाया जा चुका है लेकिन अक्सर ऐसी कई फिल्में...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े