पुष्पा की श्रीवल्ली यानि रश्मिका मंदाना की 21 साल की उम्र में होने वाली थी शादी लेकिन फिर अधूरा रह गया प्यार। यदि रश्मिका की शादी नहीं टूटती तो शायद आज वे दो बच्चों की माँ भी बन चुकी होती। रश्मिका को आज सिर्फ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी खूब पसंद किया जा रहा है। दर्शक भी रश्मिका के अलग अंदाज़ और खूबसूरती के फैन हो गए हैं। हाल ही में रश्मिका अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। कर्नाटक में जन्मी रश्मिका आज लाखों करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं।
फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े अभिनेता भी रश्मिका के प्यार में पागल हो चुके हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रश्मिका की पहले एक अभिनेता से शादी होने वाली थी लेकिन सगाई के कुछ समय बाद ही ये रिश्ता टूट गया था। इस किस्से को जानने से पहले एक नज़र डालते हैं रश्मिका के करियर पर
रश्मिका कर्नाटक की रहने वाली हैं और उन्होंने इंग्लिश लिट्रेचर और जर्नलिज़्म में ही अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद ही रश्मिका ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।
पिछले 6 सालों से रश्मिका फिल्मी दुनिया से जुड़ी हुई हैं। 2016 में रश्मिका “किरीक पार्टी” नाम की कन्नड़ फिल्म में पहली बार नज़र आई थी। फिल्म भी सफल रही और पहली फ़िल्म के लिए ही उन्हें बेस्ट डेब्यू का अवार्ड मिल गया था। इसके बाद भी रश्मिका ने कई कन्नड़ फिल्मों में काम किया और अपार सफलता को हासिल किया। इसके बाद 2018 में रश्मिका ने विजय देवराकोंडा के साथ “गीता गोविंदम” में काम कर धमाल मचा दिया। वहीं वे साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ भी काम कर चुकी हैं। रश्मिका को नेशनल क्रश का टैग भी मिल चुका है।
वहीं अब हाल ही में रश्मिका ने अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म पुष्पा में काम किया जिसके बाद लोग उन्हें रश्मिका नहीं बल्कि श्रीवल्ली के नाम से जानने लगे हैं। लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि कुछ समय पहले रश्मिका की शादी होने वाली थी। अपनी पहली फिल्म के दौरान रश्मिका रक्षित शेट्टी से मिली और दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। 2017 में दोनों की सगाई भी हो गई थी और माना जा रहा था कि अब दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन 2018 में दोनों ने इस सगाई को तोड़ दिया और एक दूसरे से अलग हो गए। अब रश्मिका का नाम अभिनेता विजय देवराकोंडा के साथ जोड़ा जाता है। वहीं रश्मिका के पास अब बॉलीवुड की तीन फिल्मों के भी ऑफर हैं।