100 दिन बाद अस्पताल से घर वापस आई प्रियंका की बेटी, फैंस के साथ साझा की बेटी की पहली तस्वीर

Must Read

राजकुमार मित्तल
राजकुमार मित्तलhttps://heraldhindi.com/
I am The Best Employee of City Mail Publications and I am Also a Co Founder of this website Herald Hindi because I Advice company to start a separate Section For entertainment news

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की जानी माड़ी अदाकारा हैं और सोशल मीडिया पर भी आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चाओं में आ जाती हैं। वहीं बीते कुछ दिनों से प्रियंका अपनी बेटी को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। प्रियंका सरोगेसी से माँ बनी हैं। वहीं जब से प्रियंका के घर बेटी का जन्म हुआ है तभी से प्रियंका के फैंस भी उनकी बेटी की एक झलक देखने के लिए काफी बेताब हैं।

वहीं अब फैंस का इंतज़ार भी अब खत्म हो गया है। हाल ही में मदर्स डे के मौके पर प्रियंका ने अपनी बेटी की पहली झलक को साझा किया है। जिसे देखकर फैंस भी काफी खुश हो गए हैं। वहीं इस पोस्ट में प्रियंका ने काफी कुछ बताया भी है जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।

प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करती ही रहती हैं। वहीं अब हाल ही में प्रियंका ने एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें वे अपने पति निक और बेटी के साथ नज़र आ रही हैं। ये पहली बार है जब प्रियंका ने अपनी बेटी की पहली झलक को सोशल मीडिया पर साझा किया है। हालांकि इस तस्वीर में उनकी बेटी का चहरा तो नज़र नहीं आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

लेकिन इसमें प्रियंका की बेटी की पहली झलक को देखा सकता है। तस्वीर में प्रियंका ने बेटी को गले से लगाया हुआ है और निक अपनी बेटी को देख रहे हैं। इस पोस्ट के माध्यम से प्रियंका ने बताया है कि पीछे कुछ दिनों से वे काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। वहीं प्रियंका ने बताया कि 100 दिन एनआईसीयू में रहने के बाद अब उन्हें अपनी बेटी मिल पाई है।

वहीं इसके लिए प्रियंका ने डॉक्टर्स को भी शुक्रिया किया है। वहीं बीते दिनों ही बताया गया कि प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। ये नाम प्रियंका ने अपनी माँ और निक की माँ के नाम को मिलाकर ही रखा है। वहीं अपनी बेटी के नाम के साथ भी प्रियंका ने अपना और निक दोनों का सरनेम भी जोड़ा है। वहीं अब प्रियंका द्वारा साझा की गई ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

अजय देवगन की भोला के गाने ने मचाया बवाल, गाना सुनकर खड़े हुए दर्शकों के रोंगटे

अजय देवगन की फिल्म भोला लंबे समय से चर्चाओं में है। इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शकों को...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े