सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उनकी अदाओं और एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। अपने फिल्मी करियर में सोनाक्षी कई बड़ी फिल्मों और स्टार्स के साथ भी काम कर चुकी हैं। उनकी फिल्में भी दर्शकों को खूब पसंद आती हैं। हालांकि अभी तक अभिनेत्री ने शादी नहीं की है और अब उनके फैंस भी सोनाक्षी की शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।
वहीं अब सोनाक्षी की शादी से जुड़ी खास बातें भी सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि सिन्हा परिवार में सोनाक्षी की शादी की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। सोनाक्षी की शादी को जोरदार अंदाज़ में किया जाने वाला है। वहीं उनके फैंस भी उनकी ग्रैंड वेडिंग का इंतज़ार कर रहे हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने खुद अपनी शादी का हिंट भी दिया था जिसके बाद से ही सोनाक्षी की शादी के कयास लगाए जा रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। आए दिन सोनाक्षी किसी न किसी कारण से चर्चा का विषय बन ही जाती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी सोनाक्षी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई चीज़ें सोशल मीडिया पर साझा करती भी रहती हैं। वहीं अब अपनी शादी को लेकर सोनाक्षी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। बताया जा रहा है कि सिन्हा परिवार में सोनाक्षी की शादी की तैयारियां चल रही हैं।
माना जा रहा है कि जल्द ही सोनाक्षी सिन्हा शादी करने वाली हैं। ऐसे में ये बता भी सबको पता है कि सोनाक्षी एक बड़े स्टार की बेटी हैं ऐसे में उनकी शादी धूमधाम से होना भी तय माना जा रहा है। हर कोई अब जानना चाहता है कि सोनाक्षी आखिर किस्से शादी करने वाली हैं। ऐसे में सोनाक्षी ने भी हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसा साझा किया है जिसे बाद से ही उनकी शादी की खबरें सामने आ रही हैं।
बता दें कि सोनाक्षी ने हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें सोनाक्षी एक लड़के का हाथ थामे नज़र आ रही हैं और उनकी रिंग फिंगर में चमचमाती हीरे की अंगूठी भी देखी जा सकती है। वहीं माना जा रहा है कि ये रिंग सोनाक्षी की सगाई की है और वे सगाई कर चुकी हैं।