नई दिल्ली : जब माता पिता को उनके बच्चों के नाम से पहचान मिले तो ये वाकई हर माता पिता का बेहद खास होता है। आज हम आपको एक ऐसी ही होनहार बेटी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने वाकई आज अपने माता पिता का नाम रोशन कर दिया है। हर कोई इस बेटी की सफलता पर उन्हें बधाई दे रहा है। इस होनहार बेटी का नाम वंशिका गुप्ता है जो मध्यप्रदेश के नीमच की रहने वाली हैं।
हाल ही में मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के सिविल जज वर्ग 2 की परीक्षा का परिणाम आया है जिसमें वंशिका ने भी सफलता को हासिल कर लिया है। वंशिका के पिता जज के ड्राइवर के तौर पर नौकरी करते हैं लेकिन अब उनकी खुद की बेटी जज बन चुकी है। ऐसे में हर कोई वंशिका को बधाई दे रहा है और उनकी कड़ी मेहनत की तारीफ भी कर रहा है।
ड्राइवर के तौर पर नौकरी करते हैं पिता
जिंदगी में यदि कड़ी मेहनत की जाए तो हर कोई जिंदगी में सफलता के मुकाम को हासिल कर सकता है। आज कहानी एक ऐसी ही युवती की जिसने अपनी कड़ी मेहनत से अपने परिवार के साथ साथ पूरे प्रदेश का नाम भी रोशन कर दिया है। मध्यप्रदेश के नीमच की रहने वाली वंशिका गुप्ता हाल ही में सिविल जज बन गई हैं। हाल ही में वंशिका ने सिविल जज परीक्षा में सफलता हासिल की है। वंशिका और उनके परिवार के लिए वाकई बेहद खुशी की बात है।
बता दें कि वंशिका के पिता भी जज के ड्राइवर के तौर पर नौकरी करते हैं। लेकिन अब उनकी बेटी ही जज बन चुकी हैं। ऐसे में जब ये परिणाम सामने आए तो वंशिका की मेहनत का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। वंशिका के पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और हर कोई वंशिका को उनकी सफलता के लिए बधाई दे रहा है। वंशिका के परिवार में मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई जा रही है।
मार्च महीने में हुई थी परीक्षा
बता दें कि मध्यप्रदेश में ये परीक्षा मार्च महीने में 252 पदों के लिए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में देश के 350 लोगों ने भाग लिया था। वहीं हाल ही में इस परीक्षा के परिणाम भी सामने आ गए हैं। वंशिका भी इस सफलता से बेहद खुश नज़र आ रही हैं। बता दें कि वंशिका के दादा रिटायर्ड क्लर्क हैं वहीं उनकी माँ शिक्षिका हैं। वंशिका ने हमेशा से ही कोर्ट कचहरी की बातें घर में सुनी और उनके मन में भी जज बनने की इच्छा जागी। वंशिका के पिता भी उन्हें जज बनते देखना चाहते थे जो सपना अब पूरा हो चुका है।