पर्यावरण प्रेमी का नया रूप, इंसानों की तरह नदी से कचरा साफ करता दिखा हंस

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

हम जानते हैं कि प्लास्टिक का प्रयोग आज पूरे पर्यावरण के लिए घातक साबित हो रहा है। आज भी लोगों को बार बार इस बात को समझाया जा रहा है कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए किसी जहर से कम नहीं है इसके बावजूद भी आज कई लोग ऐसे हैं जो प्लास्टिक का उपयोग करना बंद नहीं कर रहे हैं। इसके कारण पूरा पर्यावरण, जीव जन्तु और इंसान खुद खतरे में पड़ गया है।

लेकिन हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक हंस कि समझदारी ने वाकई इन्सानों को शर्म करने पर मजबूर कर दिया है। एक हंस भी पर्यावरण के महत्व को समझ चुका है लेकिन कुछ इंसान अभी भी पर्यावरण के महत्व को समझ नहीं पाए हैं। आइए जानते हैं वीडियो से जुड़ी खास बातें।

हंस ने नदी से साफ की प्लास्टिक

प्लास्टिक आज पूरे पर्यावरण के लिए जहर बन चुकी है। कई देशों की सरकार भी प्लास्टिक को बैन कर चुकी है। वहीं कुछ लोग भी अपने स्तर पर प्लास्टिक का प्रयोग कम करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कई लोग ऐसे भी हैं जो प्लास्टिक का प्रयोग करना नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में एक वीडियो वाकई सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती हुई नज़र आ रही है।

वायरल वीडियो में एक हंस गंदी नदी के पास बैठा हुआ नज़र आ रहा है। लेकिन अगले ही पल हंस कुछ ऐसा करता है जिसे देख आपको भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिलेगा। दरअसल वीडियो में हंस नदी से प्लास्टिक को हटाता हुआ नज़र आ रहा है। ये हंस भी इस बात को अच्छी से समझ चुका है कि ये प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बेहद ही खतरनाक है। अब हर कोई हंस के इस प्रयास की तारीफ कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो

बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को IFS अफसर सुशांत नन्दा द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। वीडियो को अब तक 98 हज़ार से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं वहीं वीडियो को 7 हज़ार से भी ज्यादा यूजर्स ने पसंद भी किया है।

इसके अलावा यूजर्स वीडियो को देख कमेंट भी कर रहे हैं। कई यूजर्स ने तो कमेंट कर ये भी कहा है कि “आखिर इंसान की आँखें कब खुलेंगी”

- Advertisement -spot_img

Latest News

अजय देवगन की भोला के गाने ने मचाया बवाल, गाना सुनकर खड़े हुए दर्शकों के रोंगटे

अजय देवगन की फिल्म भोला लंबे समय से चर्चाओं में है। इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शकों को...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े