पांच-पांच सौ की गड्डी लिए पैसे बांटती नज़र आई नेहा कक्कर, लेकिन उल्टा पड़ गया दाव

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

सिंगिंग की दुनिया में नेहा कक्कर का एक अलग ही नामा है। आज भी नेहा के दुनिया भर में लाखों फैन्स हैं। उनकी सुरीली आवाज़ के आज कई दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर नेहा अपनी आवाज़ के लिए आए दिन सुर्खियां बटोरती ही रहती हैं। उनके गाने भी खूब सुपरहिट साबित होते हैं। हर कोई उन्हें खूब पसंद करता है। वहीं नेहा का स्वभाव भी बेहद दयालु है।

हम जानते हैं कि नेहा कभी भी जरूरतमंद लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटती। हमेशा वे हर किसी की मदद करती हैं। अब हाल ही में नेहा के दयालु स्वभाव की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन वीडियो में नेहा का दयालु स्वभाव उन्हीं पर भारी पड़ता हुआ नज़र आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by My Share Post (@mysharepost)

नेहा ने इस मुकाम तक आने के लिए कड़ी मेहनत की है। वे एक साधारण परिवार से हैं। वहीं नेहा और उनकी बहन से जागरण से ही अपने घर को चलाया है। लेकिन आज नेहा को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। अपनी आवाज़ के दम पर नेहा आज बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। कई हिट गाने अब तक नेहा बॉलीवुड को दे चुकी हैं और उनके गाने सभी को खूब पसंद भी आते हैं।

वहीं ये बात भी किसी से छिपी नहीं है कि नेहा गरीबों की हमेशा मदद करती हैं जिसके लिए  उनके फैन्स भी उनकी खूब तारीफ करते हैं। अब हाल ही में नेहा की एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वे गरीबों को पैसे बाँट रही हैं लेकिन इसका खामियाज़ा नेहा को ही भुगतना पड़ गया। वीडियो में नेहा 500-500 के नोट की गड्डी हाथ में लिए दिखाई दे रही हैं और वे गरीबों को पैसे दे रही हैं।

लेकिन पैसे देखते ही वहाँ भिखारियों की भीड़ लग जाती है और नेहा की गाड़ी के शीशे के पास ही सब इकट्ठा हो जाते हैं। इसके बाद तो छीना छपटी होती है जिससे नेहा भी काफी परेशान हो जाती हैं। वीडियो में इस घटना से नेहा भी काफी डर जाती हैं। जिसके बाद वे बार बार शीशा खोलती हैं और बंद करती हैं। बाकी में वहां मौजूद लोग ही उन्हें इस स्थिति से बाहर निकलने में मदद करते हैं और नेहा वहां से जा पाती हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े