बता दें कि हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों को अब उनके फैन्स भी बधाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने वास्तु में फेरे लिए हैं। कल से ही कपूर और भट्ट परिवार कि तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। हर कोई इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहा है।
वहीं हाल ही में रणबीर की माँ नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा की भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि दोनों ही बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। नीतू कपूर ने भी पिंक लहंगे में बेटे की शादी में चार चांद लगा दिए। सोशल मीडिया पर अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं आलिया और रणबीर के फैन्स अब दोनों की शादी से बेहद खुश हैं।
बता दें कि रणबीर और आलिया ने वास्तु में ही फेरे लिए हैं। कपूर परिवार भी वास्तु में ही बारात लेकर पहुंचा। शादी में कुछ खास मेहमान और इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्रिटी भी शामिल हुए। वहीं इस बीच कई तस्वीरें नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी की भी वायरल हो रही हैं। दोनों इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि दोनों से नज़र हटाना भी काफी मुश्किल हो जाएगा।
इस दौरान नीतू ने पिंक और येलो लहंगा पहना हुआ है जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गले में भी नीतू ने काफी भारी नेकलेस पहना हुआ है। इसके साथ ही बात करें रिद्धिमा की तो वे भी गोल्डन ड्रेस में काफी खूबसूरत नज़र आ रही हैं। रिद्धिमा की खूबसूरती से भी नज़र हटाना मुश्किल हो गया है। दोनों ने ही अपने बेटे और भाई की शादी में खूब रंग जमाया है।
बता दें कि अपनी बहू को लाने के लिए नीतू भी बेसब्री से इंतज़ार कर रही थी। अब उनका ये सपना भी पूरा हो चुका है। वहीं अब कपूर परिवार में भी आलिया का स्वागत भव्य तरीके से किया गया है। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। पिछले कुछ दिनों से ही दोनों की शादी के कयास लगाए जा रहे थे और अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने बड़े बुज़ुर्गों के आशीर्वाद से ही शादी की है।