हाल ही में योगी ने सपा को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव अब भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। ये वाकई काफी हाइरान्न करने वाली बात है। 2017 में अपर्णा ने उत्तरप्रदेश के विधानसभा में लखनऊ कैंट सीट से सपा की उम्मीदवारी पेश की थी। लेकिन अब वे भाजपा में शामिल हो चुकी हैं।
2017 में नामांकन के दौरान ही उन्होंने अपनी संपत्ति को लेकर भी घोषणा की थी। जिसके बाद ये खबर भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई। बता दें कि अपर्णा यादव करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। वहीं कई लक्जरी गाड़ियाँ भी उनके पास हैं। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।
करोड़ों की मालकिन हैं अपर्णा यादव
दरअसल 2017 में नामांकन के दौरान ही उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था। तब के मुताबिक अपर्णा ने अपनी कुल संपत्ति 22.95 करोड़ की बताई थी। उनकी इस संपत्ति में लैम्बोर्गिनी गाड़ी भी शामिल है जिसकी कीमत 5.23 करोड़ है। इस दौरान उन्होंने अपने पति प्रतीक यादव की संपत्ति के बारे में भी बताया जिसके मुताबिक उनके पति के पास 20 करोड़ की संपत्ति है।
करोड़ों रुपये का भरते हैं इन्कम टैक्स
हलफनामें के दौरान अपर्णा ने इन्कम टैक्स का भी ब्यौरा दिया था। 2015-16 में अपर्णा ने 50.18 लाख रुपए का इन्कम टैक्स भी भरा था। वहीं उनके पति ने 2015-16 में करीब 1.47 करोड़ रूपये का आयकर रिटर्न दाखिल किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने लैम्बोर्गिनी गाड़ी के लिए बैंक से 4.5 करोड़ का कर्ज़ भी लिया था।
करोड़ों के गहनों की मालकिन हैं अपर्णा
इतना ही नहीं अपर्णा 1.88 करोड़ के गहनों की भी मालकिन हैं। वहीं 2017 के हलफनामें के मुताबिक अपर्णा पर 8.54 करोड़ का कर्ज़ भी बकाया है। वहीं उनके पति प्रतीक पर भी 8.7 करोड़ का कर्ज है।