New Delhi: अंबानी परिवार भी आए दिन किसी न किसी कारण से सुर्खियां बटोरता ही रहता है। वहीं अब तो अंबानी परिवार का छोटा वारिस पृथ्वी आकाश अंबानी भी खूब चर्चाओं में रहता है। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने 2019 में ही श्लोका मेहता से शादी की थी। इसके बाद दिसंबर 2020 में ही दोनों के एक बेटा भी हुआ जिसका नाम पृथ्वी आकाश अंबानी है।
वहीं पिछले साल 10 दिसंबर 2021 को पोते के पहले जन्मदिन की खुशी में मुकेश अंबानी ने भी ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था। इसमें पृथ्वी ने भी काफी महंगे और फेमस ब्रांड डोलसी एंड गब्बाना के कपड़े पहने हुए थे। वहीं पार्टी में थीम भी रखी गई थी। इस पार्टी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे एक फैन ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।
View this post on Instagram
बता दें कि तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जन्मदिन पर पृथ्वी भी काफी क्यूट नज़र आ रहे हैं। एक तस्वीर में पृथ्वी आकाश के साथ नज़र आ रहे हैं जिसमें उन्होंने नेवी ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई है। बताया जा रहा है कि ये ड्रेस डोलसी एंड गब्बाना ब्रांड की है जिसकी कीमत 22 हज़ार के करीब है। इस ड्रेस पर कई नौटिकल डिज़ाइन भी बने हुए हैं। इस ड्रेस को पहनने के बाद पृथ्वी भी काफी क्यूट लग रहे हैं।
वहीं इसी के साथ एक और तस्वीर भी है जिसमें पृथ्वी माँ श्लोका के साथ नज़र आ रहे हैं। इस दौरान श्लोका भी काफी सुंदर दिख रही हैं। दोनों मिलकर केक काट रहे हैं। साथ ही इस समय पृथ्वी ने ब्लू कलर का जंपर और मैचिंग पैंट पहनी हुई है जिसमें वे बेहद क्यूट लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी काफी ग्रैंड अंदाज़ में की गई थी।
पार्टी की थीम भी एक्वा रखी गई थी। पार्टी को वंडर द सी का नाम दिया गया था। तस्वीरों में भी बर्थडे थीम साफ नज़र आ रही है। जन्मदिन का केक भी इसी थीम पर बना हुआ है। कुछ समय पहले मुकेश अंबानी की पोते पृथ्वी के साथ भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिन्हें यूजर्स ने भी खूब पसंद किया था। हाल ही में पृथ्वी ने अब स्कूल जाना भी शुरू किया है जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।