हरियाणा के कई शहरों में चलेगी लग्जरी बसें, जान लें क्या होगा रूट और किराया

Must Read

डी पांडेय
डी पांडेयhttp://Heraldhindi.com
I keep my eyes wide open and observe everything minute. I strive for development and I live for Content Writting.

Delhi: हरियाणा रोडवेज लगातार यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का काम कर रहा है। ऐसे में हरियाणा रोडवेज को समय समय पर अपग्रेड भी किया जा रहा है। अब जानकारी आई है कि हरियाणा रोडवेज द्वारा ही सुपर लक्जरी बसों का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। हरिया रोडवेज द्वारा चंडीगढ़ सुपर लक्जरी बस सेवा को शुरू किया है जिससे लोगों को यात्रा करने में भी काफी आसानी होने वाली है।

इस बस के लिए पूरी समय सारणी को भी जारी कर दिया गया है। वहीं इसका किराया भी बहुत ज्यादा नहीं है ऐसे में कहा जा रहा है कि बहुत ही कम पैसों में ये सुविधा यात्रियों को मिलने वाली है। ये बस कई जगहों से होती हुई जाएगी और इस बीच भी यात्री बस में चढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं इस बस सेवा का रूट और समय सारणी।

चंडीगढ़ से शुरू होगी ये लक्जरी

बस बता दें कि इस लक्जरी बस सेवा को चंडीगढ़ से शुरू किया गया है। ये बस चंडीगढ़ से शुरू होकर अंबाला, पीपली, करनाल, पानीपत, रोहतक, कलानौर और भिवानी होती हुई चरखी दादरी तक पहुँचने वाली है। चंडीगराह से ये बस शाम 4.45 पर शुरू होगी इसके बाद 6 बजे तक अंबाला, 7.15 तक करनाल, 8 बजे तक पानीपत, 9.15 तक रोहतक होती हुई चरखी दादरी जाएगी। वापसी में ये बस चरखी दादरी से सुबह 4.20 पर चलेगी।

वहीं भिवानी से सुबह 5 बजे और रोहतक से सुबह 6.10 पर चलने वाली है। दादरी से चंडीगढ़ तका किराया 660 रूपये, भिवानी से चंडीगढ़ तक का किराया 600रु, रोहतक से चंडीगढ़ तक 500रु और कलानौर से चंडीगढ़ तक का किराया 555 रूपये बताया जा रहा है। इसके अलावा भी अब पुंडरी से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए सीधी बस सेवा को शुरू किया गया है। ये बस सुबह 6 बजे पुंडरी से चलेगी।

कई अन्य रूटों पर भी चलाई जा रही बसें सालासर धाम के लिए भी सालासर धाम बस सेवा को शुरू किया गया है। ये बस फ़तेहाबाद से शुरू होकर अग्रोहा, सिवानी, राजगढ़, चुरू और हिसार होते हुए सालासर पहुंचेगी। फ़तेहाबाद से ये बस सुबह 9.10 पर चलेगी वहीं सालासर से ये बस सुबह 6.30 बजे चलेगी। गंगा दर्शन के लिए भी बस सेवा को शुरू किया गया है बस सिरसा से शुरू होकर फतेहबाद, हिसार, जींद, शामली, रूढ़की होती हुई हरिद्वार पहुंचेगी। सिरसा से ये बस सुबह 6.05 पर चलेगी और वापसी में हरीद्वार से सुबह 11.40 पर इस बस की सेवाएँ मिल सकेंगी। इसके अलावा भी हरियाणा रोडवेज द्वारा कई रूटों पर बस सेवा देने का फैसला किया गया है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

इस फ्लैट की कीमत है इतनी कि आसानी से खरीदा जा सकता है शानदार बंगला

बॉलीवुड के दबंग और दर्शकों के भाईजान यानी सलमान खान अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े