बीते फरवरी से लॉकअप शो प्रसारित किया जा रहा था जिसे कंगना रनौत ही होस्ट कर रही थी। वहीं बीते शनिवार को ही इस हो का फ़िनाले हुआ जिसमें शो के पहले सीज़न का विजेता मुनव्वर फारुकी बने हैं। इसके बाद से ही मुनव्वर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में हैं। अब एक पोस्ट के कारण मुनव्वर वापस से सुर्खियों में आ गए हैं। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
मुनव्वर ने एक अंजान लड़की के साथ अपनी फोटो साझा की है। हालांकि ये अंजान लड़की कौन है इस बारे में कोई भी नहीं जानता। ऐसे में अब अंजली अरोड़ा के फैंस को भी अंजली की चिंता होने लगी है। मुनव्वर के इस पोस्ट पर यूजर्स अंजली से जुड़े भी कई कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट खूब पसंद भी की जा रही है।
दरअसल लॉकअप शो में मुनव्वर और अंजली के बीच एक खास रिश्ता देखा गया था। सभी का मानना था कि दोनों के बीच कुछ न कुछ जरूर चल रहा है। वहीं शो के बीच में एक बार अंजली ने मुनव्वर को आई लव यू भी कहा था। वहीं दोनों के नाम को मिलाकर बना हैशटैग मुंजली भी खूब वायरल हुआ था। माना जा रहा था कि दोनों शो के बाहर भी साथ नज़र आएंगे। लेकिन ऐसा देखने के बजाए मुनव्वर अब किसी और लड़की के साथ नज़र आ रहे हैं।
हाल ही में मुनव्वर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें वे एक लड़की के साथ नज़र आ रहे हैं। इस पोस्ट में मुनव्वर ने इस लड़की को बब्बी कहकर बुलाया है। शो के दौरान भी मुनव्वर कई बार इस बारे में बात कर चुके हैं कि उनकी बाहर एक गर्लफ्रेंड है और जब भी मुनव्वर इस बारे में बात करते थे तो बब्बी नाम ही लेते थे। ऐसे में इस अंजान लड़की को मुनव्वर की गर्लफ्रेंड ही बताया जा रहा है। हालांकि मुनव्वर ने लड़की के आधे चेहरे को हार्ट इमोजी से छिपा दिया है। इस पोस्ट में मुनव्वर ने लवर गाने को भी जोड़ा है। वहीं अब अंजली के फैंस भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘पीछे से अंजली रो रही होगी” इसके अलावा भी पोस्ट पर कई कमेंट आ रहे हैं।