जैकी चैन को चाइनीज़ फिल्मों का सुपरस्टार कहा जाता है। हाल ही में जैकी ने अपना 68वां जन्मदिन मनाया है। 7 अप्रैल 1954 को हॉन्गकॉन्ग में जन्मे जैकी आज किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। हालांकि ये सफर जैकी के लिए भी काफी मुश्किलों भरा रहा था। बताया जाता है कि एक समय ऐसा भी था जब जैकी आर्थिक तंगियों का सामना कर रहे थे लेकिन आज उनके पास करोड़ों की संपत्ति है।
जानकारी के मुताबिक बहुत कम उम्र में ही जैकी अपने पिता के साथ ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। यहाँ जैकी ने पढ़ाई तो की लेकिन फेल हो गए थे। जैकी पढ़ाई में अच्छे नहीं थे और उन्हें एक्टिंग का बचपन से ही शौक था। महज 8 वर्ष की उम्र में ही जैकी ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। जैकी को मार्शल आर्ट, जूडो और ताईक्वांडो भी अच्छे से आते हैं।
जैकी को उनके खतरनाक स्टंट सीन्स के लिए भी जाना जाता है। बता दें कि कई बार स्टंट करते हुए उन्हें गंभीर चोटे भी लग चुकी हैं लेकिन आज भी जैकी को खुद ही स्टंट करना पसंद है। आपको बता दें कि जैकी का असली नाम भी कॉन्ग सैन्ग चैन है। जैकी को ऑस्कर से भी सम्मानित किया जा चुका है। आज जैकी के पास पैसों की भी कोई कमी नहीं हैं। लेकिन ये सब उनकी मेहनत का ही नतीजा है।
बताया जाता है कि जैकी को दुनिया के सबसे महंगे अभिनेताओं की लिस्ट में भी शामिल किया जा चुका है। अब तक जैकी 200 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार जैकी एक फिल्म के लिए ही 80-90 करोड़ रूपये की फीस लेते हैं। वहीं जैकी के पास करोड़ों की संपत्ति भी है। बताया जाता है कि आज जैकी के पास ऑस्ट्रेलिया, यूएसए, सिंगापुर समेत कई अन्य देशों में अरबों की संपत्ति है और वे 3000 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
लेकिन खास बात ये है कि जैकी अपनी इस संपत्ति में से अपने बेटे जैसी चैन को कुछ नहीं देना चाहते। जैकी का मानना है कि उनके बच्चे खुद पहचान बनाए और खुद ही कमाए। जैकी के बेटे जैसी ड्रग्स केस में भी फंस चुके हैं। जिसके बाद खुद जैकी ने अपने बेटे की इस हरकत के लिए माफी भी मांगी थी। उनके बेटे को इस मामले में 6 साल की सजा सुनाई गई थी।