नई दिल्ली : महिलाओं को यदि अवसर दिया अजे तो वे भी अपनी काबिलियत को साबित कर सकती हैं। वो जमाना कोई और था जब महिलाओं को सिर्फ घर चलाने के लिए ही काबिल माना जाता था। लेकिन आज के समय में महिलाएं एक बिज़नस वूमेन के तौर पर भी पहचान बना रही हैं। ऐसी ही एक महिला की कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं जो आज सभी के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं और एक सफल बिज़नस वूमेन के तौर पर अपनी पहचान बना रही हैं।
इनका नामक रामश्री शर्मा है जो मध्यप्रदेश के राजगढ़ के छोटे से गाँव की रहने वाली हैं। एक समय था रामश्री जब उपले बनाने का काम करती थी लेकिन आज वे सफल बिज़नसवुमन बन चुकी हैं। कई महिला भी उनसे प्रेरित हो रही हैं। आज रामश्री एक करोड़ों की कंपनी की मालकिन बन चुकी हैं। वहीं रामश्री ने कई महिलाओं की जिंदगी बदलने का काम भी किया है।
उपले बनाने का काम करती थी रामश्री
जिंदगी में उतार चढ़ाव आते ही रहते हैं। लेकिन आगे वही बढ़ पाता है जो अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करे। आज भी कुछ लोग मुश्किलों से हार मान लेते हैं लेकिन इन मुश्किलों का सामना करने वाले सफलता को हासिल कर लेते हैं। ऐसी ही कहानी है मध्यप्रदेश के राजगढ़ के नारसिंहगढ़ के आंखखेड़ी कला गाँव की रहने वाली हैं। आज रामश्री ने वाकई अपनी अलग पहचान बनाने का काम किया है। हालांकि ये सब रामश्री के लिए भी आसान नहीं था लेकिन रामश्री ने कभी हार नहीं मानी।
दरअसल एक समय था जब रामश्री सिर्फ गोबर के उपले बनाने का काम ही किया करती थी। लेकिन आज रामश्री मालवा महिला मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की डायरेक्टर बन चुकी हैं। आज से करीब 8 साल पहले रामश्री ने बुक कीपर के तौर पर अपनी शुरुआत की थी। इसमें रामश्री ने समूह से कर्ज लेकर दूध उत्पादन का काम शुरू किया। इसके बाद रामश्रीने बैंक सखी का प्रशिक्षण भी लिया और गाँव में बैंकिंग सुविधा मुहैया कराई। इसके बाद रामश्री ने स्नातक की पढ़ाई पूरी की और लोगो को राशन देने का काम भी शुरू किया।
आज कंपनी कर रही सालाना 38 करोड़ की कमाई बता दें कि आज वे एक कंपनी की डायरेक्टर बन चुकी हैं। सबसे पहले रामश्री ने मालवा महला मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी में शेयर होल्डर के रूप में दूध उत्पादन शुरू किया था। वहीं फिर जल्द ही वे कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर बन गई। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ही इस कंपनी को शुरू किया गया था। ये कंपनी आज सालाना 38 करोड़ तक की कमाई कर लेती है। हर कोई रामश्री के जज़्बे की तारीफ भी कर रहा है।