जानिए कितनी फीस है साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की, कहा “बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता”

Must Read

डी पांडेय
डी पांडेयhttp://Heraldhindi.com
I keep my eyes wide open and observe everything minute. I strive for development and I live for Content Writting.

जब भी साउथ इंडस्ट्री की बात आती है तो उसमें महेश बाबू का नाम जरूर आता है। महेश साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने और सुपरहिट अभिनेता हैं। कई लोग उन्हें टॉलीवुड का प्रिंस भी कहते हैं। अपने दम पर ही महेश ने अपनी ये अलग पहचान बनाई है। दर्शक भी उनकी हरेक फिल्म को काफी पसंद करते हैं। वहीं अब हाल ही में महेश ने कुछ ऐसा कहा है जो वाकई हैरान करने वाला है।

महेश ने अपने एक बयान में कहा है कि बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता और वे हिंदी फिल्में कर अपना टाइम वेस्ट नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल आ रहा है कि महेश ऐसी कितनी फीस लेते हैं जो बॉलीवुड भी उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता। आज हम आपको महेश की संपत्ति और कमाई के बारे में ही बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

महेश बाबू के पिता कृष्ण भी साउथ के जाने माने अभिनेता रह चुके हैं। वहीं महेश को भी इसी फील्ड में आने का शौक था। महज 4 साल की उम्र में महेश ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम करना भी शुरू कर दिया था। 1999 में आई एक फिल्म से ही महेश ने लीड एक्टर के तौर पर अपने करियर को शुरू किया। इसके बाद वे 25 फिल्मों में नज़र आए और सभी फिल्में भी हिट रही। महेश बाबू को सबसे महंगे अभिनेताओं में भी गिना जाता है।

बता दें कि पहले वे एक फिल्म के लिए 55 करोड़ की फीस लेते थे लेकिन अब वे एक फिल्म के करीब 80 करोड़ की फीस लेते हैं। वहीं वे कई विज्ञापन में भी काम करते हैं जिसके लिए भी वे करोड़ों रूपये चार्ज करते हैं। वहीं महेश के पास किसी चीज़ की कोई कमी नहीं है। उनकीनेटवर्थ भी करीब 149 करोड़ की बताई जाती है।

हर महीने महेश को करीब 2 करोड़ की कमाई होती है। बताया जाता है कि अपनी कमाई का 30% हिस्सा वे चैरिटी में भी देते हैं। वहीं महेश के पास खुद का एक आलिशान बंगला भी है जिसकी कीमत करीब 28 करोड़ बताई जाती है। इस बंगले में भी महेश के लिए सारी सुख सुविधाएं मौजूद हैं। वहीं महेश के पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं। हालांकि महेश ये साफ कर चुके हैं कि वे हिंदी फिल्मों में काम नहीं करना चाहते।

- Advertisement -spot_img

Latest News

इस फ्लैट की कीमत है इतनी कि आसानी से खरीदा जा सकता है शानदार बंगला

बॉलीवुड के दबंग और दर्शकों के भाईजान यानी सलमान खान अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े