इस समय पूरे भारत में अलग अलग फिल्मों को रिलीज़ किया जा रहा है। बॉलीवुड से भी कई फिल्में सामने आ रही हैं लेकिन बहुत कम फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पा रही है। हाल ही में रणवीर की फिल्म जयेशभाई जोरदार को भी रिलीज़ किया गया है। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही औंधे मुंह गिरती हुई नज़र आ रही हैं। इस बार रणवीर का स्टारडम भी इस फिल्म से खतरे में पड़ गया है।
इस फिल्म को भी यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। लेकिन अब यशराज फिल्म्स के खाते में एक और सुपरफ्लॉप फिल्म शामिल होने जा रही है। ये वाकई हैरानी की बात है कि जो रणवीर हमेशा सुपरहिट फिल्में देते हैं लेकिन उनकी ये फिल्म पहले दिन ही फ्लॉप होने के रास्ते चल पड़ी है। आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से।
बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार को रिलीज़ किया गया है। हैरानी की बात तो ये है कि फिल्म को 2250 स्क्रिन्स पर रिलीज़ किया गया है। लेकिन दर्शकों को लुभाने में ये फिल्म फेल होती नज़र आ रही है। जानकारी के अनुसार इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 3.25 करोड़ की कमाई की है जो वाकई बेहद कम है। इससे पहले वाली रणवीर की फिल्म ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन वहाँ भी रणवीर की फिल्म ने 12.64 से ओपनिंग की थी।
#JayeshbhaiJordaar has a shockingly low start on Day 1… Day 2 and 3 very crucial… Fri ₹ 3.25 cr. #India biz. pic.twitter.com/THTPjHYLeV
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 14, 2022
वहीं अब माना जा रहा है कि फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप हो गई है। ये फिल्म 20 करोड़ की कमाई भी बहुत मुश्किल से ही कर पाएगी। इसका कारण भ केजीएफ़ 2 और डॉक्टर स्ट्रेंज को बताया जा रहा है। इन फिल्मों को देखने का क्रेज़ दर्शकों में कम नहीं हुआ है। इसलिए दर्शक जयेशभाई देखने नहीं जा रहे हैं। वहीं अब इस फिल्म के शो में भी दर्शकों की संख्या काफी कम है।
ऐसे में अब कई लोगों ने शो को कैन्सल करना भी शुरू कर दिया है। बता दें कि एक समय था जब यशराज बैनर को सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता था। लेकिन अब ये प्रॉडक्शन हाउस फ्लॉप के मामले में कई रिकॉर्ड बनाता नज़र आ रहा है। पिछले एक दशक से यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई हैं। वहीं माना जा रहा है कि अब पृथ्वीराज ही यशराज फिल्म्स का सहारा बन सकती है।