New Delhi: क्रिकेट के क्षेत्र में युवराज सिंह एक जाना माना नाम है। युवराज सिंह पर आज भी उनकी कई महिला फैन जान छिड़कती है। लेकिन इनका दिल तब टूट गया जब युवराज ने 2016 में हेज़ल कीच से शादी कर ली थी। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे जिसके बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
दोनों की लव स्टोरी भी बेहद खास थी। कई शोज़ और मीडिया इंटरव्यू में युवराज सिंह ने खुद अपनी अनोखी लव स्टोरी के बारे में भी बताया है। जानकारी के मुताबिक हेज़ल को डेट के लिए मनाने में युवराज को 3 साल का समय लग गया था। लेकिन अब दोनों एक साथ बेहद खुश हैं और अब दोनों एक बेटे के पेरेंट्स भी बन चुके हैं। आइए जानते हैं
ऐसे हुई थी दोनों की मुलाक़ात
बता दें कि हेज़ल कीच ब्रिटिश मॉरिशियन मॉडल हैं। उन्होंने भारत में भी कई फिल्मों में काम किया है लेकिन उनका करियार रफ्तार नहीं पकड़ पाया। लेकिन हेज़ल और युवराज सिंह की लव स्टोरी आज भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती है। जानकारी के मुताबिक दोनों की मुलाक़ात सोशल मीडिया के जरिये ही हुई थी। इसके बाद युवराज सिंह पहली ही नज़र में हेज़ल से प्यार कर बैठे थे।
वहीं एक बार युवराज हेज़ल के साथ द कपिल शर्मा शो में भी पहुँचे थे तब उन्होंने बताया था कि वे शुरुआत में हेज़ल को कॉफी डेट के लिए कहते थे तो वे तैयार हो जाती थी लेकिन डेट वाले दिन फोन बंद कर देती थी। वहीं हेज़ल को मनाने में भी उन्हें करीब 3 साल का समय लग गया था। इसके बाद एक दोस्त के जरिये युवराज ने हेज़ल से मुलाक़ात की और इसके बाद ही दोनों एक दूसरे के दोस्त बने।
दोस्त से हमसफर बनने का लिया फैसला
अब हेज़ल और युवराज दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन चुके थे। वहीं उनकी दोस्ती भी अब प्यार में बदल रही थी। ऐसे में कुछ साल बाद हेज़ल और युवराज ने 2015 में एक दूसरे के साथ मंगनी कर ली और शादी करने का फैसला ले लिया था। 2016 में दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। अब हाल ही में दोनों एक बेटे के पेरेंट्स भी बन चुके हैं। वहीं दोनों की लव स्टोरी को भी हर कोई बेहद पसंद करता है।