चंडीगढ़ : हम जानते हैं कि हरियाणा में भी यातायात सुविधाओं को बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए कई शहरों में डिपो बस का संचालन भी किया जा रहा है। अब हाल ही में एक और खबर सामने आई है जिसमें लोगों के लिए चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट आना जाना काफी आसान हो जाएगा। जी हाँ यहाँ अब सीधी बस सेवा मिलने वाली है जिससे यात्री भी आसानी से ये सफर कर सकेंगे।
इस सफर के लिए भी अंबाला डिपो की बस चलाई जा रही है जिसका संचालन अब चंडीगढ़ से हो रहा है। वहीं ये बस दिल्ली एयरपोर्ट होती हुई गुरुग्राम तक जाती है। इस फैसले से अब कई यात्रियों के लिए चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट के बीच का सफर करना भी काफी आसान हो जाएगा। वहीं इन बसों का किराया भी ज्यादा नहीं रखा गया है और कम समय में ही ये बस गंतव्य तक पहुंचा देगी।
चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए मिलेगी बस सेवा
हम जानते हैं कि ऐसे भी कुछ लोग हैं जिन्हें कई बार चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए आना होता है लेकिन यहाँ सही बस सुविधा नहीं मिल पाती थी जिसके कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता था। लेकिन अब लोगों को इस तरह की कोई भी समस्या नहीं होगी। दरअसल अब अंबाला डिपो की बसों को चंडीगढ़ और दिल्ली एयरपोर्ट के बीच चलाया गया है। जिससे लोगों को ये सफर करने में काफी आसानी होगी।
दरअसल एक महीने पहले इन बसों का संचालन अंबाला छावनी से शुरू किया गया था लेकिन फिर यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए ही इन बसों को चंडीगढ़ से चलाने का फैसला किया गया। अब इसके लिए कार्यवाई भी पूरी हो चुकी है। ये बसें चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट होती हुई गुरुग्राम पहुंचेंगी। हरियाणा रोडवेज महाप्रबन्धक अश्वनी डोगरा ने भी कहा कि निर्देशानुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। इस फैसले से कई लोगों को राहत मिलने वाली है।
यर होगा समय और किराया
बता दें कि चंडीगढ़ से बस दोपहर दो बजे चलेगी और दिल्ली एयरपोर्ट होते हुए रात को 8 बजे के करीब गुरुग्राम पहुँच जाएगी। इसके बाद रात्रि विश्राम के बाद गुरुग्राम से सुबह 6.30 बजे बस रवाना होगी और दिल्ली एयरपोर्ट होते हुए चंडीगढ़ लगभग एक बजे तक पहुँच जाएगी। बतया जा रहा है कि ये बस रास्ते के प्रमुख बस अड्डों पर भी रुकने वाली है।
ऐसे में जो लोग बीच से इस बस को पकड़ना चाहते हैं। वे भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट तक का किराया 340 रूपये है और गुरुग्राम से चंडीगढ़ का किराया 325 बताया जा रहा है।