80-90 के दशक में ऐसी कई अभिनेत्रियां हुई जिन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी अलग ही पहचान बनाई। बेशक आज ये अभिनेत्रियां फिल्मी दुनिया से दूर हो चुकी हैं लेकिन एक समय था जब दर्शक इन अभिनेत्रियों के दीवाने थे। इन्हीं में से एक हैं अभिनेत्री मंदाकिनी जो अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
मंदाकिनी ने राम तेरी गंगा मैली में काम कर खूब सुर्खियां बटोरी थी। दर्शकों ने भी अभिनेत्री को खूब पसंद किया था। आज भी दर्शक मंदाकिनी के किरदार कोण भूल नहीं पाए हैं और उसे खूब पसंद भी करते हैं। लेकिन अब मंदाकिनी फिल्मी दुनिया से दूर हो चुकी हैं। वहीं उनका लुक भी इतने सालों पर पूरी तरह से बदल चुका है। सोशल मीडिया पर भी मंदाकिनी आए दिन अपनी तस्वीरों को साझा करती ही र्रहती हैं।
View this post on Instagram
1985 में एक फिल्म आई थी राम तेरी गंगा मैली जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में मंदाकिनी ही लीड रोल में नज़र आई थी। वहीं उनके साथ फिल्म में राजीव कपूर भी नजर आए थे। फिल्म पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था। वहीं मंदाकिनी भी इस फिल्म से काफी फेमस हो गई थी। लेकिन कुछ ही फिल्मों में काम करने के बाद मंदाकिनी ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था।
मंदाकिनी ने अपने अपने, आग और शोला, नया कानून और दुश्मन जैसी फिल्मों में काम किया और इसके बाद वे किसी भी फिल्म में नज़र नहीं आई। आखिरी बार मंदाकिनी को 1996 में जोरदार में ही देखा गया था। आज मंदाकिनी बेशक फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज मंदाकिनी का पूरा लुक भी बदल चुका है।
View this post on Instagram
ये कहना गलत नहीं होगा कि उस समय भी मंदाकिनी बेहद खूबसूरत लगती थी और आज भी उनकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। आज भी यूजर्स उनकी खूबसूरती के दीवाने हो जाते हैं। बता दें कि फिलहाल मंदाकिनी तिब्बत में हो योगा क्लासेस चलाती हैं और इसके साथ साथ वे तिब्बत की दवाइयां बेचने का काम भी कर रही हैं। वहीं 26 साल बाद मंदाकिनी एक बार फिर से म्यूज़िक वीडियो में नज़र आने वाली है। वे साजन अग्रवाल द्वारा लिखे “ओ माँ ओ माँ” से ही इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। दर्शक भी उन्हें पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।