इंसान की जिंदगी में कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता होता। वहीं किस्मत का भी कुछ नहीं पता कब क्या रंग दिखा दे। हाल ही में एक ऐसी ही खबर सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसमें एक मछुआरे की किस्मत अचानक से खुल गई। ये खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
दरअसल बताया जा रहा है कि एक मछुआरा पानी में जब मछ्ली पकड़ने गया तो उसे मछ्ली कि जगह ढेरों आईफोन मिल गए। जिसके बाद ये खबर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस खबर को जानने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।
पानी में मछुआरे को मिले ढेरों आईफोन
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक मछुआरा समुद्र में मछ्ली पकड़ने के लिए गया। मछुआरे ने समुद्र में मछ्ली पकड़ने के लिए जाल फेंका लेकिन उसके बाद उसे लगा कि जाल में कुछ फंसा है इसके बाद मछुआरे ने जाल को नाव पर पलटा। जिसके बाद मछुआरे ने जो देखा वे वाकई हैरान करने वाला था। दरअसल मछुआरे के जाल में ढेर सारे आईफोन और मैकबुक आ गए थे। शुरुआत में मछुआरे को लगा कि डिब्बे खाली होंगे लेकिन उन सभी में एप्पल के फोन थे।
यूजर्स ने बाते पब्लिसिटी स्टंट
हालांकि शुरुआत में उन्होंने सोचा कि पानी कि वजह से फोन खराब हो गए होंगे लेकिन तभी शख्स ने फोन को ऑन भी किया जो अच्छे से चल रहे थे। इसकी वजह आईफोन का वाटरप्रूफ होना बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स का कहना है ये कि ये सब सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट के लिए किया गया है। यूजर्स का कहना है कि मछुआरे ने खुद डिब्बों को फेंका होगा और बाद में उसे मिलने का ड्रामा कर रहा है।