किसान के बेटे ने बनाई अनोखी मशीन, बिना मेहनत के खेतों में हो जाएगा कीटनाशक और खाद का छिड़काव

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

आज युवा तकनीकी के क्षेत्र में बेहतरीन आविष्कार कर रहे हैं। कई लोगों ने अपने नए नए आविष्कार से कई कामों को आसान कर दिया है। खेती बाड़ी में वाकई किसान को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन कई युवा अपने आविष्कारों से खेती बाड़ी को भी आसान बनाने का काम कर रहे हैं।

हाल ही में एक किसान के बेटे ने एक ऐसी ही मशीन का आविष्कार किया है जिससे बेहद आसानी के साथ खेतों में कीटनाशक और खाद का छिड़काव किया जा सकता है। इस युवा का नाम योगेश गावंडे है जो महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाले हैं। इस मशीन से योगेश अब तक लाखों का कारोबार भी कर चुके हैं। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।

indian express

बेहद खास ये स्प्रे मशीन

बता दें कि योगेश ने अपने कॉलेज के एक प्रोजेक्ट के दौरान इस स्प्रे मशीन को बनाया था। लेकिन अब इस मशीन ने कई किसानों के काम को आसान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक इस मशीन में दो पहियों और एक चेन की मदद से खेतों में स्प्रे किया जाता है। इस मशीन से कम समय में ज्यादा खेतों में छिड़काव किया जा सकता है। इस मशीन की मदद से एक साथ फसलों की चार लाइनों में स्प्रे किया जा सकता है।

Courtesy – Tv 9 Hindi

मशीन से कर चुके हैं लाखों का कारोबार

आज इस मशीन की बाज़ार में मांग बढ़ रही है। अब तक योगेश ऐसी 400 मशीनों को 15 राज्यों में बेच चुके हैं। जिससे उन्हें अच्छी ख़ासी कमाई भी हुई है। उनकी बनाई मशीन की कीमत 3800 रूपये बताई जा रही है। इस मशीन से अब तक योगेश 20 लाख रूपये का कारोबार कर चुके हैं। आज हर कोई उनकी बनाई इस मशीन को पसंद कर रहा है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

बेहद शानदार और दमदार है साउथ की ये 10 फिल्में, बताई जाती हैं ऑल टाइम बेस्ट

साउथ फिल्म जगत में भी अब तक कई फिल्मों को बनाया जा चुका है लेकिन अक्सर ऐसी कई फिल्में...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े