हरियाणा में बनेगा दुबई मॉडल, विदेशी तर्ज पर गुरुग्राम में बनाई जाएगी ग्लोबल सिटी

Must Read

हिमेश ठाकुर
हिमेश ठाकुर
My Profession is a god for me. I Love to Write entertainment news.

चंडीगढ़ :बता दें कि हरियाणा में भी प्रदेश का विकास करने और अर्थव्यवस्था सुधारने का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। ऐसे में अब खबर आ रही है कि हरियाणा में भी अब ग्लोबल सिटी बनाई जाने वाली है। ये ग्लोबल सिटी दुबई के बिज़नस की तर्ज पर बनने वाली है। इतना ही नहीं सरकार मुंबई के एस्सेल वर्ल्ड की तर्ज पर एम्यूज़मेंट सिटी बनाने की भी योजना बना रही है।

इस बारे में खुद प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ही बताया है। इसके लिए एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों के साथ बैठक भी हो चुकी है। डिप्टी सीएम एचएसआईआईडीसी के अधिकरियों को इस प्रोजेक्ट के लिए योजना तैयार करने के भी निर्देश दे दिए हैं। अब जल्द ही इस प्रोजेक्ट भी काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

 

दुबई की चकाचौंध भी हो जाएगी फीकी

जानकारी के मुताबिक हरियाणा में भी एम्यूज़मेंट सिटी और ग्लोबल सिटी बनाने की योजना चल रही है। बताया जा रहा है कि दुबई की तर्ज पर ग्लोबल सिटी गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेस वे के पास बनेगी वहीं मुंबई के एस्सेल वर्ल्ड की तर्ज पर एम्यूज़मेंट सिटी भी बनाई जाएगी। दुबई का बिज़नस बे भी ग्लोबल सिटी के आगे फीका पड़ने वाला है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में ही अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार को विकसित करना है। इसलिए अब प्रदेश में भी बिज़नस टावर बनाने पर काम चल रहा है।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी वैश्विक स्तर की सुविधाओं को विकसित करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं। इसके लिए मेगा प्रोजेक्ट भी तैयार किया गया है जिसमें एम्यूज़मेंट सिटी और विजन सिटी की संभावनाओं को तलाशने की बात कही गई है। विजन सिटी में भी फर्नीचर, गिफ्ट, ज्वेलरी से जुड़ी ही बड़ी मार्केट बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं एम्यूज़मेंट सिटी में मनोरंजन और ज्ञान देने वाली जगहों को बनाया जाने वाला है।

एक हज़ार एकड़ में बनाई जाएगी ये ग्लोबल सिटी

डिप्टी सीएम ने ही प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए कहा है कि इस बिज़नस टावर को गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेस वे के पास बनाया जाएगा जिसे ग्लोबल सिटी का नाम भिडिया जाने वाला है। इस ग्लोबल सिटी को एक हज़ार एकड़ की जमीन पर बनाए जाने की बात सामने आई है।

इस प्रोजेक्ट के लिए एक हज़ार एकड़ जमीन भी सरकार ही मुहैया कराने वाली है। वहीं डिप्टी सीएम ने इस योजना पर तुरंत कार्य शुरू करने के भी निर्देश जारी कर दिए हैं।वहीं अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय डेवेलपर्स से भी बातचीत करने के लिए कहा है ताकि मॉडर्न स्तर पर मार्केट को बनाया जा सके। अब जल्द ही इस योजना पर काम भी शुरू होने वाला है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े