गाय ने अपने बछड़े के साथ लिया गोलगप्पे का मजा, IPS ने लिखा “सबको पसंद है पानीपूरी”

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़ीं कई ऐसी वीडियोज़ वायरल होती ही रहती हैं जो देखने में बेहद ही मजेदार होती हैं। जानवरों से जुड़ी कोई भी वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर भी वायरल हो जाती है और यूजर्स भी इन वीडियोज़ को खूब पसंद करते हैं। अब हाल ही में गाय की एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो खूब पसंद की जा रही है।

वायरल वीडियो में गाय अपने बछड़े के साथ पानीपूरी का मजा लेती हुई नज़र आ रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। वीडियो में गाय और बछड़े मजे से गोलगप्पे खा रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स भी अब अपनी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। आइए जानते हैं वीडियो से जुड़ी खास बातें।

गाय और बछड़े ने उठाया गोलगप्पे का लुत्फ

गोलगप्पे का नाम आते ही मुंह में पानी आ जाता है। आज भी जब कोई बाज़ार जाता है तो बिना गोलगप्पे खाए शायद ही वापस आता होगा। गोलगप्पे सिर्फ इन्सानों को ही नहीं बल्कि जानवरों को भी बेहद पसंद हैं। इस बात को हाल ही में वायरल एक वीडियो ने साबित कर दिया है। हाल ही में एक वीडियो ऐसी ही वायरल हो रही है जिसमें साफ नज़र आ रहा है कि जानवरों को भी गोलगप्पे बेहद पसंद हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स गाय और उसके बछड़े को गोलगप्पे खिलाता हुआ नज़र आ रहा है। गाय भी मजे से गोलगप्पे का लुत्फ उठती हुई नज़र आ रही है। गाय का बछड़ा भी खूब गोलगप्पे का मजा ले रहा है। शायद ही ये पहली बार है जब गाय और उसके बछड़े को गोलगप्पे खाता हुए देखा गया है। ये वीडियो वाकई हैरान भी कर रहा है। लेकिन यूजर्स वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये मजेदार वीडियो

बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि “सबकी पानीपूरी पसंद है”

वीडियो को अब तक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है वहीं वीडियो को 17 हज़ार लाइक भी मिल चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी साझा कर रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

IPL से पहले अशनीर ग्रोवर ने लॉन्च किया क्रिकेट ऐप, खत्म होगा MPL और ड्रीम 11 का दबदबा

जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस बार आईपीएल 31 मार्च...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े