बीते मंगलवार को पूरे देश भर में ईद मनाई गई और हर तरफ हर्षोउल्लास से ईद के चांद का दीदार किया गया। वहीं सभी ने अलग अलग अंदाज़ में इस ईद को मनाया। वहीं बॉलीवुड में भी ईद को धूमधाम से मनाया गया। जब भी ईद आती है तो नज़रें सिर्फ सलमान भाई की ईद पार्टी पर ही टिक जाती हैं। हर बार सलमान ईद के मौके पर ग्रैंड पार्टी का आयोजन करते हैं और कई बड़ी हस्तियां इसमें शामिल भी होती हैं।
लेकिन इस बार सलमान नहीं बल्कि उनकी बहन अर्पिता ने ही अपने घर पर ईद की पार्टी का आयोजन किया। अर्पिता ने भी इस पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया। पार्टी में बॉलीवुड हस्तियों ने भी चार चांद लगा दिए। वहीं पार्टी में कंगना भी नजराई और उन्होंने अपनी खूबसूरती से वाकई महफिल को लूट लिया।
बता दें कि पार्टी में कंगना रनौत भी पहुंची ट्ठी। ये पहले बार था जब कंगना सलमान खान की पार्टी में नज़र आई। इस दौरान कंगना ने व्हाइट और सी ग्रीन आउटफिट पहना हुआ था। इस लुक ने तो वाकई पूरी पार्टी में जान डाल दी। कंगना के अलावा इस पार्टी में अभिनेत्री तब्बू ने भी शिरकत की। वे भी सफ़ेद सलवार सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
इसके अलावा शाहरुख भी इस पार्टी में आए और सलमान से भी मुलाक़ात की। वहीं संजय कपूर बेटी शनाया के साथ इस पार्टी में पहुंचे थे। शनाया भी बेहद खूबसूरत लग रही थी। रितेश देशमुख भी अपनी पत्नी जेनेलिया के साथ पार्टी में पहुंचे थे और ये कपल भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी अर्पिता के घर ईद मनाने के लिए पहुंचे थे। जैकलीन भी पार्टी में नज़र आई और उनकी खूबसुरती ने हर किसी का दिल जीत लिया।
हैंडसम हांक सिद्धार्थ मल्होत्रा भी पार्टी में नज़र आए। उन्होंने ब्लैक कुर्ते पजामे पहने हुए थे। ग्रीन रंग की साड़ी में सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस पार्टी में शिरकत की। करिश्मा कपूर भी अर्पिता के साथ ईद मनाती हुई नजर आई। हुमा कुरैशी को भी अर्पिता ने इस पार्टी में बुलाया था। इसके अलावा सलमान बॉडीगार्ड शेरा के साथ पार्टी में पहुंचे। वहीं शहनाज़ गिल ने भी पार्टी में खूब सुर्खियां बटोरी।