घर जाने के लिए अब मेट्रो रेल के साथ मिलेगी बस और ई-रिक्शा , 96 स्टेशनों पर होगी सुविधा

Must Read

डी पांडेय
डी पांडेयhttp://Heraldhindi.com
I keep my eyes wide open and observe everything minute. I strive for development and I live for Content Writting.

नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो समय समय पर यात्रियों के लिए नई नई सुविधा को लाती ही रहती है। हमेशा ही डीएमआरसी द्वारा ये प्रयास किया जाता है कि यात्रियों को यात्रा जा बेहतर अनुभव दिया जा सके। वहीं अब जल्द ही दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर नई सुविधा भी मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि डीएमआरसी नई योजना को लागू करने जा रहा है जिससे मेट्रो स्टेशनों से घर और अन्य जगहों पर जाना आसान हो जाएगा।

बताया जा रहा है कि डीएमआरसी द्वारा 96 मेट्रो स्टेशनों पर एमएमआई यानि मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन प्रणाली को लागू किया जा रहा है। 96 में से 59 स्टेशनों का काम लगभग पूरा हो चुका है और साथ ही 10 स्टेशनों के लिए निविदा को भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में इस प्रणाली के आने से यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी और महिलाओं, बुज़ुर्गों और बच्चों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा सकता है।

आसानी से जा सकेगे घर और ऑफिस

हम जानते हैं कि दिल्ली मेट्रो खुद को समय समय पर अपग्रेड करती ही रहती हैं और साथ ही साथ यात्रियों को बेहतर सुविधा भ्यि प्रदान करती है। वहीं एक बार फिर से डीएमआरसी ने यात्रियों के लिए बड़ा फैसला किया गया है। दरअसल आज भी दिल्ली मेट्रो का विस्तार दिल्ली एक सभी इलाकों में नहीं हो सका है ऐसे में लोगों को स्टेशनों के लिए दूर चलकर जाना पड़ता है या फिर अपने गंतव्य से पहले ही उतरना पड़ता है।

लेकिन अब यात्रियों की इस समस्या को भी दिल्ली मेट्रो रेल निगम दूर करने का प्रयास कर रहा है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के लिए मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन प्रणाली को लागू किया जा रहा है। 96 स्टेशनों पर इस प्रणाली को लागू किया जाएगा। इसमें लोगों को स्टेशनों के पास ही सार्वजनिक वाहनों की सुविधा और चलने के लिए ट्रैक उपलब्ध कराया जाएगा जिससे लोगों को काफी लाभ भी मिलने वाला है। यहाँ बस, ऑटो, ई रिक्शा जैसे कई वाहनों की सुविधा दी जाने वाली है।

करोड़ों का होगा खर्च डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल के मुताबिक भी इस प्रणाली के जरिये सार्वजनिक परिवहनों का सदुपयोग किया जाने वाला है। बता दें कि इसमें लोगों को स्टेशनों के पास ई चार्जिंग सुविधा भी दी जाने वाली है। सबसे पहले जनकपुरी ईस्ट, उत्तम नगर वेस्ट, द्वारका मोड़, नेहरू प्लेस, नवादा, शाहदरा, शास्त्री पार्क, शास्त्री नगर, जहांगीरपुरी और करोलबाग जैसे मेट्रो स्टेशनों पर ही इसे लागू किया जाएगा जिसमें करीब 24 करोड़ का खर्च भी आने वाला है। इसके लिए डीएमआरसी ने निविदा प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

यह अभिनेता निभा चुका है खूंखार विलेन का किरदार, टॉप 5 फिल्मों से बटोरी सुर्खियां

फिल्म जगत में कई सितारे हैं जिन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर दर्शकों का दिल जीता है। इन्हीं सितारों...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े