बॉलीवुड के वो स्टार्स जो पिता नहीं बल्कि माँ का सरनेम लगाते हैं

Must Read

राजकुमार मित्तल
राजकुमार मित्तलhttps://heraldhindi.com/
I am The Best Employee of City Mail Publications and I am Also a Co Founder of this website Herald Hindi because I Advice company to start a separate Section For entertainment news

हम जानते हैं कि बच्चों को उनके पिता के सरनेम से ही जाना जाता है। बच्चे के नाम के पीछे भी पिता का सरनेम ही लगाया जाता है। लेकिन आज के समय में ऐसे कई लोग हैं जो अपने नाम के पीछे पिता का नहीं बल्कि अपनी माँ का नाम लगाना पसंद करते हैं। बॉलीवुड में भी ऐसे कई स्टार्स हैं जो अपने पिता का नहीं बल्कि माँ का ही सरनेम नाम के बाद लगाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

रिया सेना और राइमा सेन

रिया और राइमा दोनों बहनें हैं और कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि दोनों ही अब फिल्मों में कम ही नज़र आते हैं। दोनों की माँ का नाम मुनमुन सेन है और दोनों ही अपने नाम के बाद अपनी माँ का सरनेम ही लगाती हैं।

संजय लीला भंसाली

संजय लीला भंसाली आज किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। हिंदी सिनेमा को संजय ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी भी आई है। वहीं अपनी फिल्मों से संजय ने कई बड़े स्टार्स को भी लॉंच किया है। बेशुमार सफलता हासिल करने वाले संजय अपनी माँ का सरनेम नहीं बल्कि उनका पूरा नाम ही अपने नाम के बाद लगाते हैं।

मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत को भी बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में गिना जाता है। आज बेशक मल्लिका फिल्मों में कम ही नजर आती हैं लेकिन इसके बावजूद उनके खूब चर्चे होते हैं। वहीं उनकी बोल्डनेस के कारण भी वे खूब सुर्खियां बटोरते हैं। मल्लिका की माँ का नाम संतोष शेरावत है इसलिए मल्लिका भी अपने नाम के आगे शेरावत ही लगाती हैं।

इमरान खान

इमरान खान भी बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। दर्शक उन्हें पसंद भी करते हैं। इमरान की माँ का नाम नुजहत खान है और इमरान भी अपनी माँ का सरनेम ही लगाते हैं।

सायरा बानो

 

सायरा बानो का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक समय में सायरा बानो अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती थी। उनकी माँ का नाम नसीम बानो था जो खुद के अभिनेत्री थी। सायरा भी अपनी माँ का ही सरनेम लगाती हैं।

अदिति राव हैदरी

अदिति अपनी खूबसूरती के कारण आए दिन चर्चाओं में रहती हैं और हर कोई उन्हें पसंद भी करता है। अदिति की माँ का नाम विद्या राव है। अदिति भी इसी सरनेम को अपने नाम के बाद लगाती हैं।

कोंकणा सेन

इस लिस्ट में कोंकणा सेन का नाम भी शामिल है। उनकी माँ का नाम अर्पणा सेन है और कोंकणा भी अपनी माँ के सरनेम को ही अपने नाम के साथ जोड़ती हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

बेहद शानदार और दमदार है साउथ की ये 10 फिल्में, बताई जाती हैं ऑल टाइम बेस्ट

साउथ फिल्म जगत में भी अब तक कई फिल्मों को बनाया जा चुका है लेकिन अक्सर ऐसी कई फिल्में...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े