हाल ही में एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर रिलीज़ हुई है। फिल्म ने वाकई बॉक्स ऑफिसपर तहलका मचा दिया है। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फ़िल्म में रामचरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन भी नजर आए। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन ये पहली फिल्म नहीं है जिसमें 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इससे पहले भी कई भारतीय फिल्में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के नाम
दंगल
दंगल फिल्म फोगाट सिस्टर्स की कहानी है। इस फिल्म में आमिर खान नजर आए थे। फिल्म 2016 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ की कमाई कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया था। वहीं हिंदी वर्जन में भी फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की थी जिसका रिकॉर्ड हाल ही में टूटा है।
सीक्रेट सुपरस्टार
इस फिल्म को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म को आमिर खान और किरण राव ने ही प्रोड्यूस किया था। वहीं आमिर खान भी जायरा के साथ फिल्म में नज़र आए थे। इस फिल्म ने भी वर्ल्डवाइड 977 करोड़ की कमाई की थी।
बाहुबली सिरीज़
बता दें कि बाहुबली को भी एसएस राजामौली द्वारा ही बनाया गया था। इस फिल्म में प्रभास नज़र आए थे। फिल्म के पहले पार्ट ने 650 करोड़ और दूसरे पार्ट ने 1810 करोड़ की कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया था।
संजू
संजू फिल्म भी संजय दत्त की बायोपिक है जिसमें रणबीर कपूर ने काम किया था। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म ने भी 587 करोड़ की कमाई की थी।
पद्मावत
दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पद्मावत को भी दर्शकों ने खूब सराहा था। हालांकि फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही विवादों में भी फंस गई थी। जिसस्के बावजूद भी संजय लीला भंसाली की इस फिल्म ने 571.98 करोड़ की कमाई की थी।
2.0
इस फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार नज़र आए थे। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। इस फिल्म ने भी वर्ल्डवाइड 821 करोड़ की कमाई की थी।
सुल्तान
सुल्तान फिल्म को भी दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पोंस मिला था। फिल्म में सलमान खान नज़र आए थे। इस फिल्म को यश राज फिल्म के बैनर तले बनाया गया था। इस फिल्म ने भी वर्ल्डवाइड 623 करोड़ की कमाई कर ली थी।