ऋतिक रोशन बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। उनके लुक्स की दुनिया दीवानी है। वहीं ऋतिक का डांस भी लाखों लोगों को बेहद पसंद है। उनके डांस करने का स्टाइल भी सोशल मीडिया पर वायरल होता ही रहता है। वहीं कई लोग उन्हीं की तरह डांस करने की ख्वाइश भी रखते हैं। वहीं अब हाल ही में एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसे अब हर कोई पसंद कर रहा है।
वीडियो में एक आंटी ऋतिक की तरह ब्रेक डांस करती नज़र आ रही हैं। आंटी के मूव्स ने वाकई हर किसी का दिल जीत लिया है। आंटी के इस ब्रेक डांस ने अब सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया है। वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को यूजर्स भी अब खूब पसंद कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियोज़ वायरल होती ही रहती हैं। कई वीडियोज़ तो वाकई ऐसी होती हैं जो हर किसी क दिल को छू लेती हैं। यूजर्स भी ऐसी वीडियोज़ को खूब पसंद करते हैं। अब हाल ही में एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक आंटी ने अपने हुनर से सभी का दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं आंटी के डांस को देखकर कई यूजर्स तो भावुक भी हो गए हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि आंटी एक शॉप में खड़े होकर ऋतिक के स्टाइल में ही डांस कर रही हैं। आंटी के मूव्स वाकई हैरान करने वाले हैं। आंटी किसी प्रोफेशनल डांसर की तरह ही डांस कर रही हैं। इस दौरान आंटी ऋतिक के गाने “एक पल का जीना” गाने पर डांस करती हुई नज़र आ रही हैं। आंटी के हुनर ने वाकई अब हर किसी का दिल जीत लिया है।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो भी अब काफी तेजी से वायरल हो रही है। कई अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये वीडियो को देखने को मिल रही है। अब यूजर्स भी वीडियोज़ पर कमेंट कर इस महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने तो ये भी कह दिया है कि ये वीडियो ऋतिक रोशन तक जरूर पहुंचनी चाहिए। इसके लिए अब यूजर्स ने भी इस मजेदार वीडियो को वायरल करना शुरू कर दिया है।